{"_id":"6a4b2dbc29b48ae41300894c","slug":"healthy-diet-for-kids-ek-week-me-bachhe-ko-noodle-kitni-bar-de-jyada-noodles-khane-ke-nuksan-2026-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parents Alert: बच्चों को हफ्ते में कितनी बार नूडल्स खिलाएं? एक्सपर्ट्स ने दिया इसका सही जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Parents Alert: बच्चों को हफ्ते में कितनी बार नूडल्स खिलाएं? एक्सपर्ट्स ने दिया इसका सही जवाब
Mon, 06 Jul 2026 10:10 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:10 AM IST
सार
Kids Diet: आजकल के बच्चों को सब्जी-रोटी और दाल खाने की बजाय नूडल्स खाने का काफी शौक होता है। पर, हर दिन उन्हें ये खिलाना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा होगा। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि एक हफ्ते में कितनी बार आप बच्चों को नूडल्स दे सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों को हफ्ते में कितनी बार नूडल्स खिलाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kids Diet: आज के समय में बच्चों की खान-पान की आदतें तेजी से बदल रही हैं। घर की दाल, रोटी और सब्जी की जगह इंस्टेंट नूडल्स, पिज्जा और बर्गर जैसे फास्ट फूड उनकी पहली पसंद बनते जा रहे हैं। खासकर नूडल्स का स्वाद और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाने की वजह से बच्चे इन्हें बार-बार खाने की जिद करते हैं। कई बार व्यस्त दिनचर्या के कारण माता-पिता भी बच्चों की यह मांग पूरी कर देते हैं। लेकिन क्या रोजाना नूडल्स खाना बच्चों की सेहत के लिए सही है?
बच्चों को हफ्ते में कितनी बार नूडल्स खिलाएं?
- फोटो : AI
बच्चों को एक हफ्ते में कितनी बार नूडल्स खिलाने चाहिए?
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों को इंस्टेंट नूडल्स सप्ताह में 1 बार, अधिकतम 2 बार ही खिलाने चाहिए। रोजाना या बार-बार नूडल्स खिलाने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों को इंस्टेंट नूडल्स सप्ताह में 1 बार, अधिकतम 2 बार ही खिलाने चाहिए। रोजाना या बार-बार नूडल्स खिलाने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
बच्चों को हफ्ते में कितनी बार नूडल्स खिलाएं?
- फोटो : AI
ज्यादा नूडल्स खाने के नुकसान
- शरीर में पोषण की कमी हो सकती है।
- मोटापा और बढ़ते वजन का खतरा बढ़ सकता है।
- अधिक सोडियम के कारण हाई ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ सकती है।
- पाचन संबंधी समस्याएं और कब्ज हो सकती है।
- बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
- पढ़ाई के दौरान एकाग्रता और ऊर्जा पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को हफ्ते में कितनी बार नूडल्स खिलाएं?
- फोटो : AI
अगर नूडल्स खिला रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
- इंस्टेंट मसाला पूरा इस्तेमाल न करें।
- इसमें गाजर, मटर, शिमला मिर्च, पालक जैसी सब्जियां मिलाएं।
- पनीर, अंडा या चिकन मिलाकर प्रोटीन बढ़ाएं।
- नूडल्स के साथ फल या दही भी दें।
विज्ञापन
बच्चों को हफ्ते में कितनी बार नूडल्स खिलाएं?
- फोटो : AI
बच्चों के लिए हेल्दी विकल्प
- वेजिटेबल उपमा
- पोहा
- दलिया
- मूंग दाल चीला
- वेजिटेबल सैंडविच
- इडली-सांभर
- पराठा और दही
- ओट्स या मिलेट्स से बने नाश्ते