सब्सक्राइब करें

Food Poisoning: गर्मी में बढ़ रहा है फूड पॉइजनिंग का खतरा? जानें इससे राहत के घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 09 Jun 2025 10:42 AM IST
सार

अक्सर गर्मी के दिनों में फूड पॉइजनिंग देखने को मिलता है। यह सिर्फ एक पेट की मामूली गड़बड़ी नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकती है। आइए इस लेख में इससे बचने के कुछ घरेलू उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
risk of food poisoning increasing in summer Know the home remedies in hindi
पाचन तंत्र - फोटो : adobe stock images

Food poisoning: गर्मी का मौसम आते ही पसीने और थकान के साथ-साथ फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। यह सिर्फ एक पेट की मामूली गड़बड़ी नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकती है। तेज गर्मी और वातावरण में बढ़ती नमी की वजह से बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु तेजी से पनपते हैं। ऐसे में दूषित भोजन या पानी का सेवन करना हमें आसानी से फूड पॉइजनिंग का शिकार बना सकता है।



यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब हम ऐसे खाने-पीने की चीजें खाते हैं जिनमें हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी मौजूद होते हैं। खुले में रखा खाना, ठीक से न पका हुआ भोजन या साफ-सफाई का ध्यान न रखने पर यह समस्या आम हो जाती है। इसके लक्षणों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और कमजोरी शामिल हैं, जो दिनभर की हमारी कार्यक्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी फूड पॉइजनिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। आइए इस लेख में उसी के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
risk of food poisoning increasing in summer Know the home remedies in hindi
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

1. सेब का सिरका
सेब का सिरका अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है, जो पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है। यह पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है और उल्टी या दस्त जैसी समस्याओं को कम करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। अधिक मात्रा में इसके सेवन से बचें, क्योंकि यह पेट में जलन पैदा कर सकता है।


ये भी पढ़ें- Covid-19: दो साल में पहली बार एक्टिव केस 5000 से ऊपर, डॉक्टरों ने कहा इसे हल्के में लेने की न करें भूल
विज्ञापन
विज्ञापन
risk of food poisoning increasing in summer Know the home remedies in hindi
दही - फोटो : Adobe stock

2. प्रोबायोटिक्स
फूड पॉइजनिंग के कारण आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। प्रोबायोटिक्स, जैसे दही या प्रोबायोटिक सप्लीमेंट, आंत के माइक्रोबायोम को पुनर्जनन करते हैं। सादा दही या छाछ का सेवन करें, जिसमें प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स होते हैं।


ये भी पढ़ें- सावधान: आपको अंधा और बहरा बना देगी ये गड़बड़ आदत, तुरंत कर लें सुधार वरना बढ़ जाएगी दिक्कत
risk of food poisoning increasing in summer Know the home remedies in hindi
सौंफ का पानी - फोटो : Adobe Stock

3. सौंफ का पानी
सौंफ का पानी पाचन तंत्र को हेल्दी रखने और गैस, ऐंठन को कम करने में कारगर है। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण फूड पॉइजनिंग के बैक्टीरिया से लड़ते हैं। यह पेट को आराम देता है और डिहाइड्रेशन को भी कम करता है।


ये भी पढ़ें- Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा किसे ज्यादा होता है? कहीं आपको भी तो नहीं है जोखिम, यहां जानिए सबकुछ
विज्ञापन
risk of food poisoning increasing in summer Know the home remedies in hindi
गुनगुना पानी - फोटो : Freepik.com
4. गुनगुना पानी
फूड पॉइजनिंग के दौरान डिहाइड्रेशन एक बड़ी समस्या हो सकती है। गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। दिनभर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पिएं। इसमें थोड़ा नमक और चीनी (ओआरएस की तरह) मिलाने से इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति होती है। यह पाचन क्रिया को सुचारु रखने में मदद करता है और कमजोरी को कम करता है।

ध्यान रखें अगर आपके फूड पॉइजनिंग के लक्षण गंभीर हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed