सब्सक्राइब करें

Sea Buckthorn Tea: वजन कम करने से लेकर आर्थराइटिस की समस्या तक, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है इस चाय का सेवन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Jun 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Sea Buckthorn Tea Health Benefits And Side Effects In Hindi
सी बकथॉर्न टी के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

चाय, भारत में सबसे ज्यादा पसंदीदा पेय में से एक है। इसका सेवन कितना फायदेमंद है या फिर क्या इससे नुकसान हो सकता है, इसको लेकर हुए अध्ययन में विशेषज्ञों के अलग-अलग मत हैं। सामान्यतौर पर शरीर में ऊर्जा के संचार और सुस्ती को दूर करने के लिए चाय का सेवन किया जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ प्रकार के चाय न सिर्फ स्वाद के मामले में बल्कि सेहत के लिहाज से भी आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकते हैं। सी-बकथॉर्न की पत्तियों से तैयार चाय को इसी तरह से बेहद फायदेमंद पेय के तौर पर जाना जाता है।



सी-बकथॉर्न एक प्रकार जड़ी बूटी है। अनेक प्रकार के दवाओं को तैयार करने के लिए इसकी पत्तियों, फूलों और फलों को प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसकी पत्तियों से बनी चाय को भी विशेषज्ञ काफी फायदेमंद मानते हैं। सी-बकथॉर्न को लेकर किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि यह कई प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं में आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानिए।

Trending Videos
Sea Buckthorn Tea Health Benefits And Side Effects In Hindi
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन कम करने के लिए करें इसका सेवन

अध्ययन से प्राप्त जानकारियों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि सी-बकथॉर्न की पत्तियों से तैयार की गई यह चाय वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए काफी कारगर हो सकती है। शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने से लेकर आंत में वसा के संचय को रोकने तक के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। चूहों पर किए गए शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि सी-बकथॉर्न  के अर्क ने एक महीने के भीतर ही चूहों में आंत की चर्बी को काफी कम कर दिया। इंसानों में भी इसके सेवन के कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के बारे में पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sea Buckthorn Tea Health Benefits And Side Effects In Hindi
सी बकथॉर्न टी का सेवन - फोटो : Pixabay

एक्जिमा की समस्या में लाभकारी 

शोध में पाया गया कि सी-बकथॉर्न टी का सेवन करने वाले लोगों में एक्जिमा की समस्या के विकसित होन का खतरा कम होता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशनल बायोकैमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने उन लोगों में एक्जिमा के लक्षणों में महत्वपूर्ण सुधार देखा, जिन्होंने चार महीने तक हर दिन सी बकथॉर्न टी का सेवन किया। सी-बकथॉर्न का सप्लीमेंट भी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। शोधकर्ता बताते हैं कि त्वचा संबंधी कई तरह की सामान्य समस्याओं से बचाव के लिए इसका सेवन अच्छा विकल्प हो सकता है।

Sea Buckthorn Tea Health Benefits And Side Effects In Hindi
सी बकथॉर्न टी के गठिया में लाभ - फोटो : Pixabay

गठिया की दिक्कत में लाभ

सी-बकथॉर्न की पत्तियों में मौजूद यौगिकों में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो गठिया जैसी सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है। भारत में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि यह चूहों में गठिया के इलाज के लिए काफी कारगर हो सकती है। रूमेटोइड आर्थराइटिस जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए भी इस चाय के सेवन को वैज्ञानिकों ने काफी प्रभावी पाया है। शरीर से इंफ्लामेशन को कम करने में इसकी पत्तियों के अर्क और चाय को फायदेमंद पाया गया है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed