{"_id":"6a338f4a2578414c3a0e0d9c","slug":"side-effects-of-using-dirty-plates-for-eating-in-hindi-gandi-plate-me-khane-ke-nuksan-2026-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dirty Plates of Side Effects: बाहर खाने की गंदी प्लेटें बन सकती हैं सेहत के लिए खतरा, जानें नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Dirty Plates of Side Effects: बाहर खाने की गंदी प्लेटें बन सकती हैं सेहत के लिए खतरा, जानें नुकसान
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:56 PM IST
सार
Dirty Plates of Side Effects: अक्सर जब हम बाहर खाना खाते हैं तो प्लेट की सफाई पर ध्यान नहीं देते। जबकि ऐसा करने से आपकी सेहत पर काफी प्रभाव पड़ता है। यहां हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
गंदी प्लेटें बढ़ा सकती हैं बीमारी का जोखिम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dirty Plates of Side Effects: आज के समय में लोग अक्सर बाहर खाना खाना पसंद करते हैं, चाहे वह रेस्टोरेंट हो, ढाबा हो या स्ट्रीट फूड स्टॉल। स्वाद के चक्कर में हम कई बार एक बहुत जरूरी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं, और वह है प्लेट्स और बर्तनों की सफाई।
गंदी प्लेटें बढ़ा सकती हैं बीमारी का जोखिम
- फोटो : Freepik.com
1. फूड पॉइजनिंग का खतरा
- गंदी प्लेटों और बर्तनों में बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव आसानी से पनप सकते हैं।
- जब इन्हीं बर्तनों में रखा या परोसा गया भोजन हम खाते हैं, तो ये कीटाणु सीधे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।
- इसका सबसे आम प्रभाव फूड पॉइजनिंग के रूप में देखने को मिलता है।
- इसमें उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- कई मामलों में यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
गंदी प्लेटें बढ़ा सकती हैं बीमारी का जोखिम
- फोटो : Adobe Stock
2. पेट संक्रमण का जोखिम
- अनहाइजीनिक प्लेटों और बर्तनों का इस्तेमाल पेट में संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है।
- दूषित भोजन के जरिए बैक्टीरिया आंतों तक पहुंचकर संक्रमण फैला सकते हैं।
- इससे पेट में तेज दर्द, सूजन और लंबे समय तक पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
- अगर समय पर इलाज न मिले तो यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है और दवाइयों की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदी प्लेटें बढ़ा सकती हैं बीमारी का जोखिम
- फोटो : Adobe stock
3. स्किन एलर्जी और इंफेक्शन
- गंदी प्लेटों में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस शरीर में प्रवेश करके कभी-कभी त्वचा पर भी असर डाल सकते हैं।
- इससे स्किन एलर्जी, खुजली, रैशेज और इंफेक्शन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
- जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनमें यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
गंदी प्लेटें बढ़ा सकती हैं बीमारी का जोखिम
- फोटो : Freepik.com
4. पाचन तंत्र पर असर
- गंदे बर्तनों से खाना खाने पर सबसे पहले असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है।
- दूषित भोजन पाचन क्रिया को बिगाड़ सकता है, जिससे गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
- लंबे समय तक ऐसा होने पर डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो सकता है और भूख भी प्रभावित हो सकती है।