फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य ग्रहण 2019: ये 5 गलतियां की तो आंखों की रोशनी गंवा बैठेंगे आप, बचाव के ये हैं 3 उपाय

Wed, 02 Jan 2019 12:40 PM IST
kapil kumar लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Wed, 02 Jan 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2019 Effect on Rashi Dosh Nivaran Upay Solar Eclipse Timing
सूर्यग्रहण

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है।अगर आप इस ग्रहण को देखने का मन बना रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, वरना आप अपनी आंखों की रोशनी भी गंवा सकते हैं।हालांकि भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।ये ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में दिखाई देने वाला है।लेकिन आप जब कभी ग्रहण के दौरान सूर्य को देखने का मन बना रहे हो तो अपनी आंखों की रोशनी को ध्यान रखते हुए इन खास बातों का ख्याल जरूर रखें।

Surya Grahan 2019 Effect on Rashi Dosh Nivaran Upay Solar Eclipse Timing
surya grahan
वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान खतरनाक सोलर रेडिएशन निकलती हैं। यह सोलर रेडिएशन आंखों के नाजुक टिशू को नुकसान पहुंचा सकती हैं।इसकी वजह से व्यक्ति की आंखें तक खराब हो सकती हैं। जिसे रेटिनल सनबर्न के नाम से जाना जाता है।
Surya Grahan 2019 Effect on Rashi Dosh Nivaran Upay Solar Eclipse Timing
surya grahan

सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।इसके अलावा कोई भी आम चश्मा पहनकर ग्रहण को देखने की भूल भी ना करें। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए उपयुक्त लैंस या गॉगल लगाएं।इसके अलावा घर में रखी एक्स-रे फिल्म को भी आंखों के आगे रखकर आप ग्रहण देख सकते हैं, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि उसमें स्क्रैच नहीं लगे होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2019 Effect on Rashi Dosh Nivaran Upay Solar Eclipse Timing
solar eclipse
सूर्य ग्रहण देखने के लिए सोलर फिल्टर या सोलर व्यूअर का प्रयोग कर सकते हैं। सूर्य ग्रहण को अपने नॉर्मल कैमरे में कैद न करें। ऐसा करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य ग्रहण को बिना किसी सुरक्षा के देखने से रंगों को पहचानने की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Surya Grahan 2019 Effect on Rashi Dosh Nivaran Upay Solar Eclipse Timing
सूर्य ग्रहण का नजारा 4 - फोटो : रॉयटर्स
एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं की बेली की स्किन भ्रूण की रक्षा के लिए पतले सुरक्षात्मक खोल की तरह काम करती है। ऐसे में सूर्य ग्रहण से निकलने वाली विकिरणें इस त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed