Tips to control high blood pressure: आज की आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों के बीच, उच्च रक्तचाप एक ऐसी आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है जो कई गंभीर बीमारियों की जड़ है। इसे अक्सर "साइलेंट किलर" भी कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते। यह स्थिति हमारे हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालती है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी संबंधी परेशानियां और अन्य जटिलताओं का खतरा काफी बढ़ जाता है।
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं ये 4 आसान टिप्स
हाई ब्लड प्रेशर आज के दिन में एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग जूझ रहे हैं। इसे अक्सर "साइलेंट किलर" भी कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते। आइए इस लेख में इससे संबंधित कुछ सरल टिप्स के बारे में जानते हैं।
लहसुन का सेवन
लहसुन को ब्लड प्रेशर का प्राकृतिक नियंत्रक माना जाता है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक यौगिक रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाने या इसे पानी के साथ निगलने से बीपी कंट्रोल में रहता है। आप लहसुन को सब्जी, सूप, या दाल में भी शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर ऑलरेडी बीपी की दवाइयां खा रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही इस टिप्स का पालन करें।
ये भी पढ़ें- Meningococcal Disease: कोरोना के साथ फैलने लगी एक और जानलेवा बीमारी, इलाज के बाद भी 15% लोगों की हो जाती है मौत
दही और छाछ
दही और छाछ कैल्शियम, पोटेशियम, और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। पोटेशियम सोडियम के प्रभाव को कम करता है, जिससे बीपी संतुलित रहता है। रोजाना एक कटोरी सादा दही या एक गिलास छाछ (बिना नमक के) पीने से रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं। छाछ में जीरा या पुदीना मिलाकर पीना और भी फायदेमंद है। यह पाचन को भी सुधारता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: तेज धूप और गर्मी में बीमार होने से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे रखें शरीर को हाइड्रेट
गहरी सांस और ध्यान
तनाव उच्च रक्तचाप का प्रमुख कारण होता है। प्राणायाम और मेडिटेशन जैसे गहरी सांस लेने के व्यायाम तनाव हार्मोन को कम करते हैं और हृदय गति को सामान्य रखते हैं। ऐसे में आप रोज सुबह 10-15 मिनट अनुलोम-विलोम या भ्रामरी प्राणायाम करें। इसके लिए शांत जगह पर बैठें, आंखें बंद करें, और धीरे-धीरे गहरी सांस लें। यह न केवल बीपी को नियंत्रित करता है, बल्कि इससे आपका दिमाग भी हल्का रहता है।
तुलसी और अदरक दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर हैं। तुलसी में यूजेनॉल होता है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देता है, जबकि अदरक रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। 5-6 तुलसी के पत्ते, आधा चम्मच कसा हुआ अदरक, और एक कप पानी को उबालकर काढ़ा बनाएं। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर दिन में एक बार पिएं। यह काढ़ा बीपी को नियंत्रित करने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।