फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुर्वेद के ये 7 नुस्खे रखेंगे आपको गर्मियों की हर बीमारी से दूर

Mon, 23 Apr 2018 09:26 AM IST
वैद्य हरिकृष्ण पाण्डेय ‘हरीश’
वैद्य हरिकृष्ण पाण्डेय ‘हरीश’ Updated Mon, 23 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
 These 7 Ayurveda remedies will cure you from all summer diseases
आयुर्वेद की मान्यता है कि गर्मी से निजात पाने के लिए प्राकृतिक उपायों से बढ़कर कुछ भी नहीं। डॉक्टर्स भी इस बात को मानते हैं कि आयुर्वेद पद्धति के जरिए चिलचिलाती धूप और गर्मी से निजात पाई जा सकती है। गर्मी के अनुकूल अपनी दिनचर्या में बदलाव लाकर इस मौसम में भी सेहतमंद रहा जा सकता है, बशर्ते कि आप हर नियम को सख्ती से पालन करें।  किसी को भरी दोपहर में पसीने से तर होने के बावजूद छींक तक नहीं आती, तो किसी को घर बैठे ही कई बीमारी घेर लेती हैं, क्योंकि हर व्यक्ति की प्रकृति अलग होती है।


यहां तक की दो सगे भाइयों की प्रकृति में भिन्नता होती है और इसका कारण है त्रिदोष। वात, पित और कफ में असंतुलन। चूंकि इस मौसम में कफ की विकृति होती है, इसी कारण से लू लगना, नकसीर, उल्टी-दस्त, बुखार, जोड़ों में निर्बलता, त्वचा में संक्रमण, खानपान में अरुचि, एलर्जी, जुकाम, वात व्याधि जैसी समस्याएं इन दिनों ज्यादा होती हैं। यदि खानपान, रहन-सहन और परिधान गर्मी के अनुकूल हों, तो उक्त संकट से बचा जा सकता है। 
 
 These 7 Ayurveda remedies will cure you from all summer diseases
रहन-सहन में बदलाव 
पहनावे में सूती कपड़ों पर जोर दें। जब भी धूप में बाहर जाएं, तो छाता लेकर जाएं या खुद को सूती कपड़े से ढंककर ही जाएं। सिर ढकने के साथ-साथ आंखों को भी धूप से बचाना जरूरी है। प्रातः भ्रमण, व्यायाम प्राणायाम करना उपयोगी है। त्वचा की समस्या है, तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से फायदा मिलता है। हरिद्रा खंड एक एक चम्मच सुबह-शाम खाली पेट लेना भी अच्छा रहता है। 
 
 These 7 Ayurveda remedies will cure you from all summer diseases
भोजन के नियम 
बाहर से आने के बाद तुरंत पानी न पिएं। अत्यंत शीतल पेय लेने से भी बचें। सबसे उत्तम है घड़े का पानी। इस मौसम में अधिक पानी पीना बीमारी से बचाव करता है। खाने में पथ्य, तला-भुना, चटपटा-मसालेदार खाना, तेज मिर्च, आचार, बेसन और मैदा की चीजें, राजमा, छोले, भैंस का दूध, सिघाड़ा, धूप में भ्रमण, कठोर परिश्रम आदि का त्याग करें। चिकने पदार्थ कफ बढ़ाते हैं। अतः इनसे परहेज करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
 These 7 Ayurveda remedies will cure you from all summer diseases
फास्ट फूड से बचें
जौ, मूंग, मसूर, दही, छाछ, शर्बत, सत्तू, मौसमी फलों का रस, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, गन्ने का रस, नारियल पानी, शिकंजी, पुदीना, आम, खीरा, कच्चा प्याज यथासंभव उपयोगी हैं। इन चीजों से पेट की सफाई होती है और अंदरूनी गर्मी शांत होती है। लेकिन फास्ट फूड से बचें तथा शीतल पेयों के स्थान पर दही, छाछ, नींबू की शिकंजी का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
 These 7 Ayurveda remedies will cure you from all summer diseases
खीरा
भोजन ताजा तथा स्थिर होकर चबा-चबाकर करें। खाने में खीरा, ककड़ी और प्याज का सलाद फायदेमंद रहेगा। खाने के बीच में पानी न पिएं। बर्फ का पानी तो बिल्कुल नहीं। खाने के आधा घंटा बाद पानी पिएं, वह भी घूंट घूंट करके। यदि गुनगुना पानी लें, तो अति उत्तम। भोजन करने के बाद तुरंत सोए या लेटे नहीं। आवश्यक हो, तो एक घंटे बाद आराम करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed