सब्सक्राइब करें

Health Tips: थायरॉइड से परेशान हैं तो जरूर जान लीजिए ये काम की बातें, इन चीजों से आज ही बना लें दूरी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

थायरॉइड की समस्या कुछ मामलों में गंभीर भी हो सकती है। हालांकि पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और दवाओं के नियमित सेवन से थायरॉइड को नियंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन
thyroid disorder causes and symptoms in hindi dos and don'ts to control thyroid disease
थायराइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

थायरॉइड की समस्या सभी उम्र के लोगों में बढ़ती हुई देखी जा रही है। हमारे गर्दन में मौजूद थायरॉइड ग्रंथि जब बहुत अधिक या बहुत कम हार्मोन का उत्पादन करने लगती है, तो इसके कारण कई तरह की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। थायरॉइड विकार मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं-  हाइपरथायरॉयडिज्म और हाइपोथायरॉयडिज्म। 



हाइपरथायरॉयडिज्म को अतिसक्रिय थायरॉइड के रूप में भी जाना जाता है, इस स्थिति में थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन बहुत अधिक होने लगता है वहीं हाइपोथायरॉयडिज्म की स्थिति में हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी दिनचर्या और खान-पान की गड़बड़ी इन विकारों को बढ़ाने वाली हो सकती है जिसके बारे में सभी लोगों को जानना और बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। सही आहार, नियमित व्यायाम जैसे उपायों की मदद से आप इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

Trending Videos
thyroid disorder causes and symptoms in hindi dos and don'ts to control thyroid disease
थाइरॉइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

थायरॉइड विकारों के बारे में जानिए

थायरॉइड एक तितली के आकार की ग्रंथि (ग्लैंड) होती है, जो गले के सामने वाले हिस्से में स्थित होती है। यह ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा उत्पादन और हार्मोन संतुलन को नियंत्रित करती है। जिन लोगों को हाइपोथायरॉयडिज्म की समस्या होती है उन्हें थकान और कमजोरी, वजन बढ़ने, बाल झड़ने, कब्ज, डिप्रेशन और मासिक धर्म की अनियमितता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

वहीं हाइपरथायरॉयडिज्म के कारण आपको वजन घटने, अक्सर घबराहट, धड़कन तेज होने, नींद न आने और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thyroid disorder causes and symptoms in hindi dos and don'ts to control thyroid disease
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

थायरॉइड के मरीजों को क्या करना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 30 की उम्र के बाद डॉक्टर की सलाह पर सभी लोगों को नियमित रूप से थायरॉइड टेस्ट कराते रहना चाहिए। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ बदलाव जरूरी हैं।

  • आयोडीन युक्त भोजन (नमक, दही, केला, मछली), साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां और नट्स का सेवन करें। 
  • नियमित व्यायाम की आदत बनाएं। सर्वांगासन, हलासन, भुजंगासन जैसे योग को इस रोग में काफी फायदेमंद बताया गया है।
  • थायरॉइड हार्मोन असंतुलन के कारण नींद की समस्या हो सकती है। कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।
thyroid disorder causes and symptoms in hindi dos and don'ts to control thyroid disease
किन चीजों से बनाएं दूरी - फोटो : Adobe stock photos

थायरॉइड के मरीज क्या न करें? 

जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या है उन्हें फास्ट फूड्स, ज्यादा तला-भुना खाना या मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम से कम करना चाहिए। इसके अलावा सोया प्रोडक्ट्स थायरॉइड हार्मोन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं, इससे भी बचें। तनाव की स्थिति थायरॉइड की समस्या को और बढ़ सकती है, इसलिए स्ट्रेस कंट्रोल करें। धूम्रपान और शराब का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
thyroid disorder causes and symptoms in hindi dos and don'ts to control thyroid disease
थाइरॉइड विकार - फोटो : Freepik.com

थायरॉइड की समस्या वाले ध्यान दें

डॉक्टर कहते हैं, थायरॉइड की समस्या कुछ मामलों में गंभीर भी हो सकती है। हालांकि पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और दवाओं के नियमित सेवन से थायरॉइड को नियंत्रित किया जा सकता है। थायरॉइड के मरीजों को जीवनशैली में सुधार की सलाह दी जाती है जिससे इस रोग के कारण होने वाली समस्याओं से बचा जा सके। हर 6 महीने में थायरॉइड का टेस्ट जरूर करवाएं और डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं बंद न करें।





---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed