सब्सक्राइब करें

Kidney Disease: आपकी 'हेल्दी आदत' ही तो नहीं बढ़ा रही है किडनी स्टोन का खतरा? डॉक्टरों ने किया सावधान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 28 Mar 2026 08:14 PM IST
सार

कैल्शियम और विटामिन-डी का ज्यादा मात्रा में और लंबे समय तक सेवन करने से किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ सकता है। कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होने से है पेशाब में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है, इससे किडनी स्टोन हो सकता है।

विज्ञापन
too much Calcium and Vitamin D supplement increase risk of kidney stones
किडनी से संबंधित समस्याओं का खतरा - फोटो : Amar Ujala

दुनियाभर में क्रॉनिक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने जिन अंगों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, किडनी उनमें से एक हैं। किडनी से संबंधित बीमारियां पहले उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याएं मानी जाती थीं, हालांकि अब कम उम्र वाले, यहां तक कि बच्चों में भी किडनी की बीमारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। किडनी स्टोन यानी किडनी में पथरी की समस्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है।



किडनी हमारे शरीर का प्राकृतिक फिल्टर है जो खून को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर किसी बीमारी के कारण किडनी सही से काम न करे तो इससे विषैले तत्व जमा होने लगते हैं। जिन लोगों का खानपान ठीक नहीं रहता है उनमें किडनी स्टोन होने का खतरा अधिक देखा जाता है। 

पर क्या आप जानते हैं कि हेल्दी रखने के लिए की जाने वाली एक भूल किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है?

Trending Videos
too much Calcium and Vitamin D supplement increase risk of kidney stones
किडनी की समस्याएं और पथरी का खतरा - फोटो : Freepil.com

किडनी में स्टोन बनने का खतरा

किडनी में किसी समस्या के कारण जब कैल्शियम ऑक्सलेट, यूरिक एसिड जैसे पदार्थ ठीक तरीक से फिल्टर होकर शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं तो इनके छोटे-छोटे क्रिस्टल मिलकर पथरी बनाने लगते हैं। पथरी के कारण अत्यधिक दर्द और असहजता हो सकती है। इसके अलावा कुछ और स्थितियां हैं जिनके कारण भी किडनी में पथरी होने का जोखिम बढ़ जाता है। 
 

  • कम पानी से पेशाब गाढ़ा हो जाता है जिससे पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है।
  • मोटापा और खानपान की गड़बड़ी जैसे जंक फ़ूड, नमक-चीनी ज्यादा खाना, फाइबर की कमी से भी पथरी होने का खतरा बढ़ता है।


आइए उस हेल्दी आदत के बारे में जान लेते हैं जिसके चलते भी लोगों में जाने-अनजाने किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
too much Calcium and Vitamin D supplement increase risk of kidney stones
विटामिन स्पलीमेंट्स से किडनी स्टोन का खतरा - फोटो : Adobe Stock Images

विटामिन-डी और कैल्शियम के सप्लीमेंट्स बढ़ा रहे हैं खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई रिपोर्ट्स में अलर्ट किया जाता रहा है कि भारतीयों में विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसका हड्डियों पर सीधा असर होता है।

इन पोषक तत्वों की कमी के लिए लोग लंबे समय तक या बिना डॉक्टरी सलाह के लिए सप्लीमेंट्स लेते रहते हैं। खुद को स्वस्थ बनाने के चक्कर में की जाने वाली ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है।
 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैल्शियम और विटामिन डी का ज्यादा मात्रा में और लंबे समय तक एक साथ सेवन करने से किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ सकता है।
  • ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि विटामिन डी का स्तर ज्यादा होने पर शरीर में कैल्शियम का अवशोषण भी ज्यादा होने लगता है, जिससे पेशाब में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है।
  • इसे हाइपरकैल्सीयूरिया कहते हैं और इसी वजह से ऐसे लोगों में पथरी बनने का खतरा भी बढ़ जाता है।
too much Calcium and Vitamin D supplement increase risk of kidney stones
सप्लीमेंट्स लेते समय बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com

विटामिन-डी की अधिकता हो सकती है नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो संतुलित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लेना सुरक्षित है, पर इसकी ज्यादा डोज या लंबे समय तक सप्लीमेट्स लेने से जोखिम बढ़ सकता है।
 

  • रोजाना 4,000 IU से ज्यादा विटामिन डी किडनी में पथरी होने का जोखिम बढ़ा सकती है।
  • विटामिन-डी की अधिकता मात्रा आंतों में कैल्शियम का अवशोषण बढ़ा देती है, जिससे पेशाब के जरिए कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ जाता है।
  • जिन मरीजो को पहले कभी किडनी में पथरी हुई हो, उनमें इसका जोखिम अधिक होता है।
  • कैल्शियम सप्लीमेंट को हमेशा भोजन के साथ लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हें अकेले लेने से भी पथरी बनने का खतरा ज्यादा देखा जाता रहा है। 
विज्ञापन
too much Calcium and Vitamin D supplement increase risk of kidney stones
पेट में दर्द किडनी स्टोन का हो सकता है संकेत - फोटो : Adobe stock

कैसे जानें कहीं आपको तो नहीं हो गई है किडनी में पथरी?

किडनी में  पथरी होने पर सबसे पहले पीठ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता रहता है। इसके साथ पेशाब करते समय जलन, खून आने, बार-बार पेशाब आने की दिक्कत देखी जाती है।


किडनी स्टोन के कारण आपको बार-बार बुखार और उल्टी की दिक्कत भी हो सकती है। अगर इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।



--------------
स्रोत:
Vitamin D and Calcium Supplementation and Urolithiasis: A Controversial and Multifaceted Relationship


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed