सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सेहत की बात: शरीर के लिए क्यों जरूरी होता है सिट्रिक एसिड? क्या आपके आहार में है इसकी मात्रा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Apr 2025 10:03 PM IST
सार

प्रोटीन-विटामिन्स और मिनरल्स पर तो हम सभी अक्सर चर्चा करते रहते हैं, पर क्या आप साइट्रिक एसिड की जरूरतों के बारे में जानते हैं? हमें नियमित रूप से इसकी आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
What is Citric Acid Know Why Your Body Needs and How Much Require All Details in Hindi
सिट्रिक एसिड का सेवन बहुत जरूरी - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें निरंतर ऐसे आहार के सेवन की जरूरत होती है, जिससे जरूर सभी पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकें। प्रोटीन-विटामिन्स और मिनरल्स पर तो हम सभी अक्सर चर्चा करते रहते हैं, पर क्या आप साइट्रिक एसिड की जरूरतों के बारे में जानते हैं? वैसे तो इसकी चर्चा काफी कम होती है पर ये हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है। 



साइट्रिक एसिड प्राकृतिक यौगिक है जिसका कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को कई गंभीर और संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। 

साइट्रिक एसिड सभी खट्टे फलों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसका उपयोग आपका शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलने के लिए करता है। 

Trending Videos
What is Citric Acid Know Why Your Body Needs and How Much Require All Details in Hindi
शरीर के कई कार्यों में होती है इसकी भूमिका - फोटो : Adobe stock photos

साइट्रिक एसिड क्यों जरूरी है?

साइट्रिक एसिड का मुख्य कार्य शरीर में ऊर्जा के उत्पादन में मदद करना है। जब हम कार्बोहाइड्रेट्स-फैट्स और प्रोटीन वाली चीजें खाते हैं, तो शरीर उन्हें ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए विभिन्न रासायनिक प्रक्रियाओं से गुजरता है। इनमें से एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है क्रेब्स साइकल, जो कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद करती है। इस साइकल में साइट्रिक एसिड का मुख्य योगदान होता है। वैसे तो हमें आहार के माध्यम से ये पोषक तत्व प्राप्त होता रहता पर कुछ लोगों में इसकी कमी होने का भी खतरा हो सकता है।

साइट्रिक एसिड की कमी होना वैसे तो काफी दुर्लभ है, क्योंकि शरीर इसे विभिन्न आहार स्रोतों से प्राप्त करता है। हालांकि कुछ कारणों या बीमारियों के कारण जब साइट्रिक एसिड साइकल में कोई गड़बड़ी आ जाती है, तो शरीर में ऊर्जा उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके कारण आपको थकान, मांसपेशियों में कमजोरी सहित अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Citric Acid Know Why Your Body Needs and How Much Require All Details in Hindi
नींबू और संतरे - फोटो : Freeepik.com

आहार से साइट्रिक एसिड की पूर्ति कैसे करें?

साइट्रिक एसिड मुख्य रूप से खट्टे फलों में पाया जाता है। आहार में इससे भरपूर चीजों को शामिल करके शरीर को कई प्रकार से लाभ हो सकते हैं।

नींबू में साइट्रिक एसिड की उच्च मात्रा होती है। इसका सेवन ताजे रूप में या पानी में निचोड़कर किया जा सकता है। इसी तरह  संतरा और अन्य खट्टे फल, जैसे अंगूर, टमाटर, और आमला, साइट्रिक एसिड का अच्छा स्रोत होते हैं। अनार को आहार में शामिल करके साइट्रिक एसिड की पूर्ती की जा सकती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

What is Citric Acid Know Why Your Body Needs and How Much Require All Details in Hindi
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

सही मात्रा में करें सेवन

साइट्रिक एसिड शरीर में ऊर्जा उत्पादन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी कमी से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अच्छे आहार, जैसे खट्टे फल, साइट्रिक एसिड की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। उचित मात्रा में इनका सेवन करना शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है। हालांकि इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, अधिक मात्रा में सेवन से कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed