{"_id":"69df62c2e5fb39f9b3028b78","slug":"what-to-do-for-morning-acidity-pet-me-gas-bane-to-kya-kare-gharelu-upay-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Natural Remedies For Acidity: सुबह उठते ही पेट में गैस बन रही तो क्या करें? ये घरेल नुस्खे आ सकते हैं काम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Natural Remedies For Acidity: सुबह उठते ही पेट में गैस बन रही तो क्या करें? ये घरेल नुस्खे आ सकते हैं काम
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:05 AM IST
सार
What To Do For Morning Acidity: अगर आपके पेट में सुबह उठते ही गैस बनने लगती है तो यहां इससे निपटने के लिए कुछ नुस्खे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें?
- फोटो : AI
What To Do For Morning Acidity: सुबह उठते ही पेट में गैस बनना आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। ये समस्या न केवल दिन की शुरुआत खराब कर देती है, बल्कि पूरे दिन असहजता और भारीपन भी महसूस कराती है।
Trending Videos
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
1. गुनगुना पानी पिएं
- सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को सक्रिय करने का सबसे आसान तरीका है।
- ये पेट में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
- गुनगुना पानी आंतों की गति को बेहतर बनाता है।
- नियमित रूप से ऐसा करने से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
2. अजवाइन और काला नमक
- अजवाइन में मौजूद एंजाइम्स पाचन को तेज करते हैं और गैस बनने से रोकते हैं।
- काला नमक के साथ इसका सेवन करने से पेट की सूजन, भारीपन और एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है।
- आप आधा चम्मच अजवाइन को हल्का भूनकर काला नमक मिलाकर खा सकते हैं।
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
3. अदरक का सेवन
- अदरक प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन सुधारक होता है।
- यह पेट में गैस बनने की प्रक्रिया को कम करता है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है।
- सुबह अदरक का छोटा टुकड़ा चबाना या अदरक वाली चाय पीना बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें?
- फोटो : Freeepik.com
4. नींबू और शहद
- गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र साफ होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
- यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और गैस बनने की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है।

कमेंट
कमेंट X