Medically Reviewed by-
देशभर में फिलहाल कोरोना के रोजाना के केस में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का खतरा देश में अब भी बरकरार है, जिससे तीसरी लहर को लेकर आशंका अब भी बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैसे तो जिस तरह से तेजी से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि संक्रमण गंभीर रूप नहीं लेगा, हालांकि तीसरी लहर को लेकर लोगों को सभी आवश्यक सावधानियां जरूर बरतती रहनी चाहिए। कई अध्ययनों से पता चलता है कि कोविड की पहली दो लहरों की तरह तीसरी लहर का खतरा भी उन्हीं लोगों में ज्यादा हो सकता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी।
कोरोना के तीसरे लहर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को खान-पान में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो हमारे घर में ही कई सारी ऐसी दिव्य औषधियां और आयुर्वेद के वरदान मौजूद हैं, जिनका नियमित रूप से सेवन शरीर के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सलाह: शरीर को रखना है रोगमुक्त तो जरूर करें इन चार चीजों का सेवन, कोरोना से भी मिलेगी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घी का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद
आयुर्वेद में घी के सेवन को सेहत के लिए विशेष फायदेमंद बताया गया है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक घी की पौष्टिकता शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकती है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के साथ घी को आंखों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। घी, विटामिन ए, के, ई, ओमेगा-3 और ओमेगा-9 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ पाचन के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है।
रोजाना खाएं खजूर
विटामिन-सी और आयरन से भरपूर खजूर को आयु्र्वेद में विशेष लाभदायक माना जाता है। प्रतिरक्षा और श्वसन समस्याओं को ठीक करने में विटामिन-सी काफी उपयोगी मानी जाती है, जबकि आयरन इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के साथ रक्त निर्माण के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। दूध और खजूर के विशेष लाभ हैं।
प्रतिरक्षा बढ़ाती हैं तुलसी की पत्तियां
तुलसी की पत्तियों को संक्रमण से सुरक्षा देने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में बेहद कारगर माना जाता है। आयुर्वेद के साथ विज्ञान भी तुलसी के स्वास्थ्य लाभों को प्रमाणित कर चुका है। तुलसी की पत्तियों में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सिडेंट यौगिक कई प्रकार के गंभीर रोगों से शरीर को सुरक्षित रखती हैं। इसमें विटामिन ए, सी के साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिनका शरीर के लिए विशेष महत्व होता है।
स्वस्थ शरीर के लिए चीनी के सेवन से स्वास्थ्य विशेषज्ञ परहेज करने की सलाह देते हैं। गुड़ एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों जैसे जिंक और सेलेनियम से भरपूर होता है, जिसका सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक माना जाता है। गुड़ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी पाया जाते हैं, यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए विशेष फायदेमंद होते हैं।
------------------
नोट: यह लेख प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला के हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।