फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर गर्भावस्था में मां को है यह समस्या, तो भ्रूण के लिए हो सकता है गंभीर खतरा, अध्ययन में दावा

Fri, 17 Sep 2021 05:51 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 17 Sep 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Study says, maternal diabetes can cause permanent damage to the fetus
गर्भावस्था के इन खतरों से रहें सावधान - फोटो : Pixabay

डायबिटीज को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे गंभीर रोगों में से एक मानते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि यह रोग शरीर को धीरे-धीरे खोखला बनाती जाती है, डायबिटीज के कारण रोगियों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इस बीच डायबिटीज से होने वाले खतरों को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने बड़ा खुलासा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्भकालीन मधुमेह से भ्रूण को गंभीर नुकसान हो सकता है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि भले ही इंसुलिन या अन्य माध्यम से शुगर को स्तर को नियंत्रित रखा जाए तो भी यह समस्या भ्रूण को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है।  


गर्भकालीन मधुमेह, डायबिटीज का एक ऐसा प्रकार है जिसका पहली बार निदान गर्भावस्था के समय में ही होता है। गर्भकालीन मधुमेह में ब्लड शुगर की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है जो  गर्भवती और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन (यूएमएसओएम) के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के माध्यम से स्थिति के बारे में सभी को विशेष सावधान रहने को कहा है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में और विस्तार से जानते हैं।

Study says, maternal diabetes can cause permanent damage to the fetus
गर्भकालीन मधुमेह से हो सकते हैं खतरे - फोटो : iStock

गर्भकालीन मधुमेह है खतरनाक
साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि गर्भकालीन मधुमेह के कारण हर साल लगभग तीन से चार लाख भ्रूण में न्यूरल ट्यूब दोष विकसित हो जाता है। इस स्थिति के कारण भ्रूण में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का निर्माण करने वाले ऊतकों का ठीक से विकास नहीं होने पाता है। अंत में यह स्थिति गर्भपात या शिशुओं में विकलांगता का कारण बन सकती है। 

Study says, maternal diabetes can cause permanent damage to the fetus
प्रेगनेंसी डायबिटीज से भ्रूण को हो सकता है खतरा - फोटो : Pixabay

अध्ययन में क्या पता चला?
चूहों पर किए गए अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने इस समस्या के वास्तविक कारणों को जानने की कोशिश की। वैज्ञानिकों ने पाया कि भ्रूण में कई ऐसी कोशिकाओं का निर्माण होने लगता है जो न्यूरल ट्यूब को ठीक से बढ़ने ही नहीं देती हैं और उनके विकास को रोक देती हैं। इसके अलावा कुछ ऊतकों की उम्र भी समय से पहले ही बढ़नी शुरू हो जाती है। अध्ययन के नेतृत्वकर्ता प्रोफेसर पिनिक्सिन यांग कहते हैं, मधुमेह की समस्या किसी भी तरह की हो, यह शरीर पर गंभीर रूप से असर डाल सकती है। गर्भकालीन मधुमेह में खतरा और अधिक बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Study says, maternal diabetes can cause permanent damage to the fetus
गर्भावस्था में रहें विशेष सावधना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

भ्रूण को कैसे रखा जा सकता है सुरक्षित?
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कैंसर की दवा और थेरपी का उपयोग करके ऊतकों में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकने में सफलता प्राप्त की। इस आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्भकालीन मधुमेह में गर्भवती को कुछ विशिष्ट प्रकार की थेरपी देकर समस्या के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि किन लोगों को इस तरह की दवाओं और थेरपी की आवश्यकता होगी, इस बारे में समस्या को निदान और गर्भवती की स्थिति के आधार पर ही निर्धारित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Study says, maternal diabetes can cause permanent damage to the fetus
गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी - फोटो : istock

क्या कहते हैं अध्ययनकर्ता?
अध्ययन के अन्य लेखर प्रोफेसर डीन रीस कहते हैं, हमारा अगला कदम यह देखना होगा कि क्या मधुमेह से पीड़ित माताओं से पैदा हुए शिशुओं में हृदय और किडनी के जन्मजात दोष की भी समस्या हो सकती है? अगर ऐसा है तो हमें इस तरह के खतरे को रोकने के लिए अधिक विशिष्ट उपचार विकसित करने की आवश्यकता हो सकती है। जिस तरह से आज के समय में गर्भकालीन मधुमेह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं ऐसे में यह जरूरी है कि हम शिशुओं में विकलांगता को रोकने और स्वस्थ जन्म को बढ़ावा देने के अन्य तरीकों को विकसित करने के उपायों पर विचार करें। फिलहाल इस बारे में जानने कि लिए कई पहलुओं पर और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है। 


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Researchers identify mechanism behind structural birth defects in fetuses of mothers with diabetes

अस्वीकरण नोट: यह लेख साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed