{"_id":"6a6063ad7adc5daa2b053e0f","slug":"women-health-care-what-happens-when-you-drink-cold-water-during-period-2026-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women Health Tips: पीरियड्स में ठंडा पानी पीना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट्स की राय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Women Health Tips: पीरियड्स में ठंडा पानी पीना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Wed, 22 Jul 2026 12:39 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:39 PM IST
सार
Women Health Care: गर्मी के राहत पाने के लिए हर कोई ठंडा पानी पीना पसंद करता है। लेकिन पीरियड के दौरान ठंडा पानी कितना सही माना जाता है, आज हम इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
पीरियड्स में ठंडा पानी पीना सही या गलत?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Women Health Care: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस समय शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से पेट दर्द, कमर दर्द, थकान, मूड स्विंग्स और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं।
पीरियड्स में ठंडा पानी पीना सही या गलत?
- फोटो : AI Generated
पीरियड्स में ठंडा पानी पीने से क्या होता है?
पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने को लेकर कई तरह की धारणाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ठंडा पानी पीने से गर्भाशय सिकुड़ सकता है और पीरियड्स का दर्द बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तक ऐसे दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता होती है और सामान्य मात्रा में ठंडा पानी पीना आमतौर पर नुकसानदायक नहीं माना जाता।

- फोटो : Adobe Stock
शरीर को हाइड्रेट रखना है जरूरी
पीरियड्स के दौरान शरीर से खून की कमी होती है और कई महिलाओं को थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर में ऊर्जा बनाए रखने, पाचन बेहतर करने और ब्लोटिंग जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है।
पीरियड्स के दौरान शरीर से खून की कमी होती है और कई महिलाओं को थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर में ऊर्जा बनाए रखने, पाचन बेहतर करने और ब्लोटिंग जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरियड्स में ठंडा पानी पीना सही या गलत?
- फोटो : Freepik.com
ठंडा पानी पीने से दर्द बढ़ता है क्या?
पीरियड्स के दर्द का मुख्य कारण गर्भाशय में होने वाले संकुचन होते हैं। ठंडा पानी सीधे तौर पर पीरियड्स के दर्द को बढ़ाता है, ऐसा कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हालांकि, कुछ महिलाओं को ठंडी चीजों से असहजता महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी बॉडी की प्रतिक्रिया को समझना जरूरी है।
पीरियड्स के दर्द का मुख्य कारण गर्भाशय में होने वाले संकुचन होते हैं। ठंडा पानी सीधे तौर पर पीरियड्स के दर्द को बढ़ाता है, ऐसा कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हालांकि, कुछ महिलाओं को ठंडी चीजों से असहजता महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी बॉडी की प्रतिक्रिया को समझना जरूरी है।
विज्ञापन
पीरियड्स में ठंडा पानी पीना सही या गलत?
गुनगुना पानी क्यों फायदेमंद हो सकता है?
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गुनगुना पानी पीने से आराम महसूस होता है। गर्म पानी पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने और ऐंठन कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा गर्म पानी पीने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर महसूस हो सकता है।