{"_id":"6a2a374baa34789f7605f5a9","slug":"world-blood-donor-day-2026-know-the-theme-and-why-it-is-important-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Blood Donor Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस? जानिए इसका महत्व और इस साल की थीम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Blood Donor Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस? जानिए इसका महत्व और इस साल की थीम
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:41 AM IST
सार
World Blood Donar Day: विश्व रक्तदाता दिवस का हर जगह काफी महत्व है। ये दिन कब, क्यों और किस वजह से मनाया जाता है, आज हम इसी बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
कब है विश्व रक्तदाता दिवस?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
World Blood Donar Day: विश्व रक्तदाता दिवस दुनिया भर में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है, जो अपने रक्तदान से अनगिनत जिंदगियों को बचाने में योगदान देते हैं।
कब है विश्व रक्तदाता दिवस?
- फोटो : AI
विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व रक्तदाता दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है। इस साल की थीम की बात करें तो इस साल विश्व रक्तदाता दिवस 2026 की थीम है "मानवता की एक बूंद। रक्तदान करें। जीवन बचाएं।" यह थीम लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करती है।
विश्व रक्तदाता दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है। इस साल की थीम की बात करें तो इस साल विश्व रक्तदाता दिवस 2026 की थीम है "मानवता की एक बूंद। रक्तदान करें। जीवन बचाएं।" यह थीम लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करती है।
कब है विश्व रक्तदाता दिवस?
- फोटो : AI
विश्व रक्तदाता दिवस क्यों मनाया जाता है?
इस दिवस को स्वैच्छिक और नि:शुल्क रक्तदाताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। साथ ही, लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जाता है कि रक्तदान करके किसी की जान बचाई जा सकती है।
इस दिवस को स्वैच्छिक और नि:शुल्क रक्तदाताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। साथ ही, लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जाता है कि रक्तदान करके किसी की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब है विश्व रक्तदाता दिवस?
- फोटो : AI
विश्व रक्तदाता दिवस का इतिहास
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC), इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन्स (IFBDO) ने मिलकर इस दिवस की शुरुआत की थी। पहली बार इसे वर्ष 2004 में मनाया गया था।

14 जून को ही क्यों मनाया जाता है?
14 जून को ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला था।
14 जून को ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला था।