सब्सक्राइब करें

Kidney Cancer: क्या किडनी में भी होता है कैंसर, कौन से लक्षण हैं तो हो जाना चाहिए अलर्ट? जानिए सबकुछ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 18 Jun 2026 06:26 PM IST
सार

किडनी का मुख्य काम शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को छानकर बाहर निकालना, तरल संतुलन बनाए रखना और कई महत्वपूर्ण हार्मोन के निर्माण में भूमिका निभाना है। क्या शरीर के इस छोटे लेकिन अति महत्वपूर्ण अंग में भी कैंसर हो सकता है?

विज्ञापन
World Kidney Cancer Day what causes kidney cancer know symptoms and prevention
किडनी में कैंसर का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर और जानलेवा बीमारियों में से एक है, इससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। पुरुष हों या महिला, बच्चे हों या बुजुर्ग सभी इस गंभीर समस्या की गिरफ्त में देखे जा रहे हैं। जब भी कैंसर की बात होती है, तो सबसे पहले हमारे मन में फेफड़े, स्तन, मुंह या पेट के कैंसर का ख्याल आता है। पुरुषों में लंग्स और मुंह के कैंसर जबकि महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते रहे हैं।



क्या आप जानते हैं कि किडनी में भी कैंसर हो सकता है? शरीर का छोटा सा लेकिन कई मामलों में महत्वपूर्ण ये अंग भी कैंसर का शिकार हो सकता है? 

शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को छानकर बाहर निकालने, तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने और कई महत्वपूर्ण हार्मोन्स के निर्माण में किडनी की भूमिका होती है। डॉक्टर कहते हैं,  जब इस अंग की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो ट्यूमर बनने लगता है, ये कैंसर का भी रूप ले सकता है। अब सवाल ये है कि किडनी में कैंसर होता क्यों है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

World Kidney Cancer Day what causes kidney cancer know symptoms and prevention
किडनी की बीमारियों का खतरा - फोटो : Adobe Stock

किडनी में कैंसर होने का खतरा

किडनी कैंसर का जल्दी पता लगाने, इसके जोखिम के कारणों और मरीजों की मदद के बारे में दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल जून के तीसरे गुरुवार को 'वर्ल्ड किडनी कैंसर डे' मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद लोगों का ध्यान इस बीमारी के 'साइलेंट' स्वभाव की ओर खींचना और समय पर हेल्थ स्क्रीनिंग को बढ़ावा देना है।

 

  • डॉक्टर कहते हैं,  किडनी कैंसर का मतलब है किडनी में कोशिकाओं का असामान्य रूप से बढ़ना।
  • यह ज्यादातर उन छोटी नलियों में शुरू होता है जो खून को फिल्टर करती हैं (इसे रीनल सेल कार्सिनोमा कहते हैं)। 
  • शुरुआती स्टेज में इसके अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन बाद में पेशाब में खून आने, पीठ या कमर के हिस्से में लगातार दर्द और बिना किसी वजह के वजन कम होने की समस्या देखी जाती रही है।
World Kidney Cancer Day what causes kidney cancer know symptoms and prevention
किडनी की समस्याएं - फोटो : Adobe stock

क्यों बढ़ रही है ये बीमारी?

मेडिकल रिपोर्ट्स में किडनी के कैंसर का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि माना जाता है कि  जीन में म्यूटेशन की वजह से किडनी की कोशिकाएं बेकाबू होकर बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं। जीवनशैली, पर्यावरण और जेनेटिक जोखिम के कई कारक इस म्यूटेशन को बढ़ावा देते हैं। 
 

  • धूम्रपान, मोटापा, लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर, कुछ आनुवंशिक स्थितियां और बढ़ती उम्र  कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Kidney Cancer Day what causes kidney cancer know symptoms and prevention
किडनी की समस्याएं - फोटो : Freepil.com

किडनी में कैंसर की क्या पहचान है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी कैंसर के संभावित लक्षणों में पेशाब में खून आना सबसे आम है।
 

  • इसके अलावा कई मरीजों को कमर के एक तरफ लगातार दर्द, पेट में गांठ महसूस होने या बिना वजह वजन घटने की समस्या हो सकती है।
  • मरीजों में थकान और बुखार के भी लक्षण देखे जाते रहे हैं।
विज्ञापन
World Kidney Cancer Day what causes kidney cancer know symptoms and prevention
किडनी में होने वाली समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com

कैसे कम करें इसका खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी बात यह है कि यदि बीमारी का पता शुरुआती चरण में चल जाए, तो यहां से इलाज आसान हो जाता है और जान बचने की संभावना भी बढ़ जाती है।
 

  • यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। इसलिए कम उम्र से ही बचाव के उपायों को लेकर सावधानी बरतते रहना जरूरी है।
  • किडनी कैंसर को पूरी तरह रोकने का कोई निश्चित तरीका नहीं है, लेकिन धूम्रपान से बचना, वजन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखना, संतुलित आहार अपनाना जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed