{"_id":"69e073c66de801f4cb02751a","slug":"world-liver-day-2026-best-food-for-liver-health-in-india-2026-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Liver Day: लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Liver Day: लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:47 PM IST
सार
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिनके सेवन से लिवर की कई दिक्कतें दूर होती हैं।
विज्ञापन
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : AI
World Liver Day 2026: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो डिटॉक्सिफिकेशन, पाचन और ऊर्जा संग्रहण जैसे कई जरूरी कार्य करता है। आज की अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान, शराब का सेवन और जंक फूड की अधिकता के कारण लिवर पर बुरा असर पड़ता है। समय रहते ध्यान न देने पर फैटी लिवर, सूजन और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
Trending Videos
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : Freepik.com
हरी पत्तेदार सब्जियां
- पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकली जैसी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं।
- ये लिवर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं।
- इनमें मौजूद क्लोरोफिल खून को साफ करने में भी सहायक होता है, जिससे लिवर पर बोझ कम पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : freepik.com
लहसुन
- लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स लीवर एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं, जिससे शरीर की डिटॉक्स क्षमता बढ़ती है।
- यह हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को इंफेक्शन से भी बचाता है।
- नियमित सेवन लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बना सकता है।
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : Freeepik.com
नींबू
- नींबू विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो लिवर को साफ रखने में मदद करता है।
- ये फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और लिवर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करने में सहायक होता है।
- सुबह गुनगुने पानी में नींबू का सेवन डिटॉक्स के लिए फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : इंस्टाग्राम
हल्दी
- हल्दी में मौजूद तत्व सूजन कम करने और लिवर सेल्स की मरम्मत में मदद करती है।
- ये लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है।
- हल्दी लंबे समय तक लीवर हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।
