सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: World Lung Day 2022 पर जानिए कैसे रखें फेफड़ों के स्वस्थ? ये आसान उपाय हैं बेहद कारगर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Sep 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
World Lung Day 2022, Protecting Your Lungs from diseases, tips to Keep Your Lungs Healthy
फेफड़ों की बीमारियों से कैसे करें बचाव? - फोटो : iStock

दुनियाभर में तेजी से बढ़ते प्रदूषण का शरीर के जिन अंगों पर सबसे ज्यादा असर देखा जाता रहा है- फेफड़े उनमें से एक हैं। फेफड़ों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर सकता है, जिसका पूरे शरीर की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव देखा जाता है। शरीर के इस अति महत्वपूर्ण अंग की सेहत पर अक्सर हम सभी बहुत ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण दिक्कतें बढ़ सकती हैं।



डॉक्टर्स कहते हैं, प्रदूषण के बढ़ते जोखिम को ध्यान में रखते हुए फेफड़ों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। फेफड़ों की बढ़ती बीमारियों को कम करने और इस अंग की सेहत को बेहतर बनाए रखने के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 25 सितंबर को वर्ल्ड लंग डे मनाया जाता है। 
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारे शरीर में एक प्राकृतिक रक्षा प्रणाली है जिसे फेफड़ों की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है, ये गंदगी और कीटाणुओं से फेफड़ों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। हालांकि हमारे दिनचर्या की कई गड़गड़ आदतों के कारण फेफड़ों की सेहत प्रभावित होती जा रही है, जिसपर सभी लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि किन बातों को ध्यान में रखकर फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है?

Trending Videos
World Lung Day 2022, Protecting Your Lungs from diseases, tips to Keep Your Lungs Healthy
स्मोकिंग से फेफड़ों को होता है नुकसान - फोटो : pixabay

धूम्रपान है फेफड़ों का दुश्मन

अमेरिकन लंग एसोसिएशन के विशेषज्ञों ने एक रिपोर्ट में बताया कि धूम्रपान की आदत फेफड़ों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। धूम्रपान के कारण फेफड़ों के कैंसर और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) का खतरा सबसे अधिक देखा जाता रहा है। सिगरेट का धुआं वायु मार्ग को संकीर्ण कर देता है जिससे सांस लेना कठिन हो सकता है। समय के साथ सिगरेट के धुएं से फेफड़ों के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचने लगता है जिसके कारण कैंसर का भी खतरा हो सकता है। धूम्रपान से दूरी बनाकर इस तरह की कई समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Lung Day 2022, Protecting Your Lungs from diseases, tips to Keep Your Lungs Healthy
फेफड़ों में होने वाली बीमारियां - फोटो : iStock

प्रदूषण से बचाव जरूरी

फेफड़ों की समस्या के लिए इनडोर और आउटडोर प्रदूषण, दोनों से बचाव करना बहुत आवश्यक माना जाता है। विशेषतौर पर डॉक्टर्स इनडोर प्रदूषण को फेफड़ों के लिए बहुत नुकसानदायक मानते हैं। डॉक्टर्स बताते हैं, इनडोर वायु प्रदूषण के लगातार संपर्क में रहने के कारण फेफड़ों की कई गंभीर बीमारियों का जोखिम हो सकता है जिसके बारे में सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। कमरों में हवा के आने जाने की समुचित व्यवस्था बनाए रखें।

World Lung Day 2022, Protecting Your Lungs from diseases, tips to Keep Your Lungs Healthy
फेफड़ों को संक्रमण से कैसे बचाएं? - फोटो : iStock

संक्रमण से बचाव के करें उपाय

फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संक्रमण से बचाव करते रहना भी आवश्यक माना जाता है। बार-बार सर्दी जुकाम या अन्य श्वसन संक्रमण होना भी कभी-कभी बहुत गंभीर हो सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं। सर्दी और फ्लू के मौसम में इससे बचाव के उपाय करते रहें। ओरल हाइजीन का भी ध्यान रखें,  मुंह में मौजूद कीटाणुओं के कारण भी कुछ स्थितियों में फेफड़ों की सेहत पर असर हो सकता है।

विज्ञापन
World Lung Day 2022, Protecting Your Lungs from diseases, tips to Keep Your Lungs Healthy
व्यायाम से फेफड़े होते हैं मजबूत - फोटो : istock

नियमित व्यायाम की बनाएं आदत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से श्वसन अभ्यास की आदत बनाएं, इससे फेफड़ों को मजबूती मिलती है और कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिमों से भी बचाव किया जा सकता है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आपके फेफड़ों के साथ शरीर के अन्य अंगों को भी स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।



---------------
स्रोत और संदर्भ
Protecting Your Lungs

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed