सब्सक्राइब करें

World TB Day: अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 24 Mar 2026 09:48 AM IST
सार

World TB Day:  अगर आपके घर में भी किसी को टीबी है तो आपको भी कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं। 

विज्ञापन
world tb day 2026 tb patient family precautions in hindi
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
World TB Day:  हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस (World TB Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों में तपेदिक के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर इसके निदान व इलाज को प्रोत्साहित करना है। टीबी एक संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है। 


अगर आपके घर में किसी को टीबी है, तो सावधानी और सही जानकारी बेहद जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टीबी के खिलाफ यह लड़ाई सिर्फ मरीज तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। जागरूकता, समय पर इलाज और सही सावधानियों के माध्यम से हम टीबी को हराया जा सकता है। 
Trending Videos
world tb day 2026 tb patient family precautions in hindi
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock Photo
 
1. मरीज का इलाज समय पर कराएं

टीबी का इलाज लंबे समय तक चलता है। डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं को पूरी अवधि तक लेना बहुत जरूरी है। आधा-अधूरा इलाज संक्रमण को बढ़ा सकता है और दवाओं के असर को कम कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
world tb day 2026 tb patient family precautions in hindi
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें? - फोटो : adobe stock
2. साफ-सफाई और हवादार कमरे

टीबी बैक्टीरिया हवा के माध्यम से फैलते हैं। इसलिए मरीज को खुली खिड़कियों वाले कमरे या अच्छी वेंटिलेशन वाले कमरे में रखें। कमरे की सफाई नियमित रूप से करें और धूल-मिट्टी से बचाव करें।

 
world tb day 2026 tb patient family precautions in hindi
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें? - फोटो : Freepik.com
3. मास्क पहनना

मरीज और परिवार के सभी सदस्य सर्जिकल या N95 मास्क पहनें। यह हवा के जरिए फैलने वाले बैक्टीरिया से बचाव करता है।

 
विज्ञापन
world tb day 2026 tb patient family precautions in hindi
अगर आपके घर में किसी को टीबी है तो क्या करें? - फोटो : फ्रीपिक
4. हाथ धोना और व्यक्तिगत सामान अलग रखना

मरीज के कपड़े, तौलिये, बर्तन और बिस्तर अलग रखें। भोजन बनाने से पहले और बाद में हाथ धोना बेहद जरूरी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed