फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: किसी 'औषधि' से कम नहीं है दही और चिया सीड्स का मिश्रण, रोज खाने से नस-नस में भर जाती है ताकत

Tue, 18 Nov 2025 06:45 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 18 Nov 2025 06:45 PM IST
सार

Yogurt And Chia Seeds Benefits: चिया सीड्स और दही एक ऐसा मिश्रण है, जिसका सेवन करने से संपूर्ण स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन होता है। अच्छी बात यह है कि ये बाजारों में बहुत किफायती मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हैं। इसलिए आइए इस मिश्रण के सेवन के फायदों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Yogurt chia seeds mix recipe that Acts Like a Natural Medicine Know various health benefits
चिया सीड्स और दही - फोटो : Adobe Stock

Chia Seeds With Yogurt Health Benefits: आज के समय में बहुत से लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं और चिया सीड्स का सेवन कर रहे हैं। बहुत से लोगों को अक्सर ऐसे सुपरफूड्स की तलाश रहती है जो कम समय में हमारे शरीर को भरपूर पोषण दे सकें। ऐसा ही एक मिश्रण है दही और चिया सीड्स का मिश्रण। यह कॉम्बिनेशन किसी 'औषधि' से कम नहीं है, जिसे रोज सुबह नाश्ते में खाने से आपके शरीर की नस-नस में ताकत भर जाती है।



दही प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया, कैल्शियम और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का शानदार स्रोत है, जो हमारे पाचन तंत्र और हड्डियों को मजबूत करता है। वहीं छोटे से दिखने वाले चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं। जब इन दोनों को मिलाया जाता है, तो ये एक 'औषधी' का काम करते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, हड्डियों को फौलादी बनाता है और आपके दिल के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है।

यह मिश्रण विशेष रूप से उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो मांसपेशियों को मजबूत करना चाहते हैं, या पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि दही और चिया सीड्स दोनों बहुत किफायती दाम पर बाजारों में आसानी से उपलब्ध हैं। इसलिए आइए इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yogurt chia seeds mix recipe that Acts Like a Natural Medicine Know various health benefits
चिया सीड्स और दही - फोटो : Adobe Stock

हड्डियों को मजबूत बनाए
दही कैल्शियम और विटामिन डी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं। चिया सीड्स इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस जोड़ते हैं। इन चारों पोषक तत्वों का संयोजन हड्डियों की मजबूती के लिए एक 'संपूर्ण पैकेज' है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: पांच दिनों से है बुखार तो हो सकता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, लक्षणों से कर सकते हैं पहचान
 
Yogurt chia seeds mix recipe that Acts Like a Natural Medicine Know various health benefits
चिया सीड्स और दही - फोटो : Adobe Stock

हृदय स्वास्थ्य के लिए उत्तम
चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड (विशेषकर ALA) से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस मिश्रण का रोज सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।


ये भी पढ़ें - World COPD Day 2025: अस्थमा से कितना अलग है सीओपीडी, क्या ये दोनों एक ही बीमारी हैं?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogurt chia seeds mix recipe that Acts Like a Natural Medicine Know various health benefits
चिया सीड्स और दही - फोटो : Adobe Stock

पाचन और इम्यूनिटी का रक्षक
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, कब्ज को दूर करते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाते हैं। चिया सीड्स का फाइबर भी पाचन को मजबूत करता है। स्वस्थ आंतें सीधे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती हैं।

विज्ञापन
Yogurt chia seeds mix recipe that Acts Like a Natural Medicine Know various health benefits
चिया सीड्स और दही - फोटो : Adobe Stock
ऊर्जा और वजन प्रबंधन में सहायक
दही का प्रोटीन और चिया सीड्स का फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती। यह मिश्रण शरीर को स्थिर और धीमी गति से ऊर्जा प्रदान करता है, जो वजन प्रबंधन और टाइप 2 डायबिटीज के नियंत्रण में सहायक होता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed