How To Make Friendship Band At Home : अगस्त महीने के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। हर किसी के जीवन में कोई न कोई दोस्त होता है। दोस्ती भले ही खून से जुड़ा रिश्ता नहीं होता लेकिन परिवार की तरह ही एक दोस्त आपकी खुशी और उन्नति चाहता है।
Friendship Day 2024: घर पर कैसे बनाएं फ्रेंडशिप बैंड? इन चीजों से मिनटों में कर सकते हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
इस तरह के फ्रेंडशिप बैंड को बनाने के लिए आपके पास एक पतली या मोटी चेन होनी चाहिए। इसके लिए आप अपने पुराने ब्रेसलेट का उपयोग कर सकते हैं। चेन पर दोस्त के नाम के पहले अक्षर के मेटल क्यूब या घुंघरू का उपयोग करके कस्टमाइज्ड फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। फेवीकोल से क्यूबिक लैटर या घुंघरू को चिपकाएं और आपका चेन वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार है।
बीट्स से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
एक गोलाकार इलास्टिक या धागे में छोटे-छोटे बीट्स को पिरोएं। फिर आपस में गांठ बांधकर बैंड के दोनों सिरों को जोड़ दें। बीट्स वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार है, इसे अपने दोस्त की कलाई पर पहनाएं।
धागे से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
घर पर रखें सूती या सिल्क के धागों की मदद से आसानी से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। इसके लिए दो अलग-अलग रंग के धागों को लें। उन्हें गूंथ कर चोटी बना लें। अब दोनों छोरों पर एक-एक गांठ बांध दें। दोस्त के लिए खूबसूरत फ्रेंडशिप बैंड मिनटों में तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए मनपसंद बीट्स या क्यूबिक भी लगा सकते हैं।
मोतियों से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड
अगर आपके पास किसी माला के मोती रखे हुए हैं तो उन मोतियों से भी आप सुंदर फ्रेंडशिप बैंड बनाकर दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं। गोलाकार इलास्टिक या फिर रंग बिरंगे ऊन में कलरफुल मोती को पिरोकर दोनो छोरो पर गांठ बांध दें। अब इस बैंगल की तरह पहना सकते हैं। चाहें तो मोतियों के बाद कुछ ऊन को खाली रखें, ताकि इसे नाॅट स्टाइल में दोस्त की कलाई पर बांध सकें।