फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2022: आज से गणेशोत्सव शुरू, हर दिन भेजें गणपति के ये 10 वाॅलपेपर

Wed, 31 Aug 2022 01:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Aug 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Best Wishes Wallpaper Messages Status Images for 10 Days in Hindi
गणेश उत्सव के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

Ganesh Chaturthi 2022 Best Wishes : आज से गणेश चतुर्थी है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, आज ही के दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र गणपति के जन्मदिवस के मौके पर 10 दिनों का उत्सव मनाया जाता है। आज से गणपति उत्सव की शुरुआत हो रही है। गणेश देवों के ईष्ट हैं। कहा जाता है कि किसी भी भगवान की पूजा की शुरुआत गणेश जी के स्मरण के बाद ही होती है। गणपति पूजा के बिना हर तरह की पूजा अधूरी रहती है। पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घरों में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाएगी और आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन होगा। ऐसे में गणपति के पावन पर्व के मौके पर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को गणेश उत्सव के 10 दिनों तक हर रोज सुंदर वाॅलपेपर भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां गणेश उत्सव के हर दिन के लिए आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं डाउनलोड।

Ganesh Chaturthi 2022 Best Wishes Wallpaper Messages Status Images for 10 Days in Hindi
गणेश उत्सव के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

वक्रतुण्ड महाकाय
सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव
सर्वकार्येषु सर्वदा ।

गणेश उत्सव की शुभकामनाएं!

Ganesh Chaturthi 2022 Best Wishes Wallpaper Messages Status Images for 10 Days in Hindi
गणेश उत्सव के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो,
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो,
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।

गणेश उत्सव की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Best Wishes Wallpaper Messages Status Images for 10 Days in Hindi
गणेश उत्सव के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप हर दम।
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आए कोई गम।

गणेश उत्सव की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Best Wishes Wallpaper Messages Status Images for 10 Days in Hindi
गणेश उत्सव के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी।
रिद्धि-सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी।

गणेश उत्सव की शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed