Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Ganesh Chaturthi 2024 theme Ganpati Pandal Decoration Ideas For Ganeshotsav Celebration
{"_id":"66d6f47dd0e07c9c290c1e81","slug":"ganesh-chaturthi-2024-theme-ganpati-pandal-decoration-ideas-for-ganeshotsav-celebration-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2024: इन थीम्स पर सजाएं इस साल गणपति पंडाल, गणेश उत्सव की रौनक हो जाएगी दोगुनी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ganesh Chaturthi 2024: इन थीम्स पर सजाएं इस साल गणपति पंडाल, गणेश उत्सव की रौनक हो जाएगी दोगुनी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:49 PM IST
सार
गणपति पंडालों की सजावट के लिए आयोजक आकर्षक थीम का चयन करते हैं। अगर आपके गली मोहल्ले या आसपास गणपति पंडाल संजने जा रहे हैं तो कुछ आकर्षक और ट्रेंडी थीम आइडिया को अपनाकर इस गणेश उत्सव को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गणपति पंडाल
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ganesh Chaturthi 2024 Theme : 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है, जो कि 10 दिवसीय पर्व है। इस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी से भव्य गणपति पंडाल सज जाते हैं, जिसमें विघ्नहर्ता की भव्य प्रतिमा स्थापित होती हैं। 10 दिन तक गणपति पंडालों में गणेश पूजा का आयोजन होता है और 10वें दिन अनंत चतुर्दशी तिथि को गणपति विसर्जन कर दिया जाता है।
गणपति पंडालों की सजावट के लिए आयोजक आकर्षक थीम का चयन करते हैं। अगर आपके गली मोहल्ले या आसपास गणपति पंडाल संजने जा रहे हैं तो कुछ आकर्षक और ट्रेंडी थीम आइडिया को अपनाकर इस गणेश उत्सव को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
2 of 5
गणपति पंडाल
- फोटो : instagram
मोदक वाली थीम
भगवान गणेश का प्रिय भोग मोदक है। उन्हें लड्डू या मोदक का भोग लगाया जाता है। आप इस थीम पर ही गणपति पंडाल की सजावट कर सकते हैं। फूलों या रंग बिरंगे कागज से मोदक की आकृति बनाएं और इससे सजावट करें। गणपति प्रतिमा के पास ढेरो मोदक सजा सकते हैं। ये थीम आकर्षक भी लगेगी और गणपति जी समेत बच्चों को भी काफी पसंद आएगी।
3 of 5
सिद्धिविनायक मंदिर
- फोटो : instagram
बर्थ डे पार्टी थीम
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्मदिन मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने गणेश जी की उत्पत्ति की थी। ऐसे में गणपति पंडाल को बर्थ डे पार्टी की थीम पर सजा सकते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारे, हैप्पी बर्थ डे का टैग और सुंदर सजावटी चीजों से पंडाल की सजावट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंधेरीचा राजा
- फोटो : Instagram
इको फ्रेंडली थीम
गणपति पंडाल की सजावट हरियाली और फूलों से भरपूर हो। इको फ्रेंडली थीम को अपनाते हुए ऐसी चीजों का उपयोग करें तो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक न हों। पंडाल में पेड पौधे, रंग बिरंगे फूलों की सजावट कराएं। पंडाल का रंग भी इसी के अनुरूप रखें।
विज्ञापन
5 of 5
अयोध्या
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राम मंदिर थीम
राम मंदिर में लंबे इंतजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह भक्तों के लिए बहुत ही भावुक और श्रद्धा का पल था। आप इस गणेशोत्सव में गणपति पंडाल की थीम राम मंदिर पर आधारित कर सकते हैं। पंडाल की सजावट राम मंदिर को ध्यान में रख कर कराएं। द्वार मंदिर के द्वार जैसा बनवा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।