सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2025 Rangoli Designs: गणपति का करना है स्वागत तो इन सुंदर रंगोली से सजाएं घर आंगन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 27 Aug 2025 07:48 AM IST
सार

ganesh chaturthi 2025 rangoli designs: यहां कुछ आकर्षक और आसान गणेश चतुर्थी की खास रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे विकल्प  के तौर पर अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Beautiful Rangoli Designs to Decorate Your Home and Entrance
गणेश चतुर्थी रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram

Ganesh Chaturthi 2025 Rangoli Designs: गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। इस दिन से 10 दिवसीय गणपति उत्सव की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस तिथि पर ही माता पार्वती ने भगवान गणेश की उत्पत्ति की थी। इसे गणपति के जन्म के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी से गौरी पुत्र गणेश धरती पर अपने भक्तों के घर पर वास करने आते हैं। जो लोग इस दिन गणपति स्थापना करते हैं, उनके यहां गणेश जी का वास रहता है। 10 दिन बप्पा के पूजन और सेवा करने का मौका मिलता है। 



अब अगर रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश स्वयं आपके घर पधार रहे हैं तो क्यों न उनका स्वागत खास तरीके से किया जाए। उनके लिए अपने घर की साफ सफाई करें। मंदिर सजाएं और स्वागत के लिए घर के द्वार और आंगन की सजावट करें। रंगोली सजावट का पारंपरिक तरीका है, साथ ही शुभ का प्रतीक है। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर आकर्षक रंगोली डिजाइन से घर के मुख्य द्वार, आंगन और पूजा घर को सजा सकते हैं। यहां कुछ आकर्षक और आसान गणेश चतुर्थी की खास रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे विकल्प  के तौर पर अपना सकते हैं।

Trending Videos
Ganesh Chaturthi 2025 Beautiful Rangoli Designs to Decorate Your Home and Entrance
गणेश चतुर्थी रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram

चावल की रंगोली 

रंग बिरंगे चावलों से सुंदर और आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाई जा सकती है। आप हरा, लाल और गुलाबी रंग से चावल को रंग लें। अब इन्हें सुखाकर इस तरह की डिजाइन बनाएं। इसमें गणेश जी के अर्ध मुख की आकृति दी गई है जो कि फूलों की बेल से सजी है। चावलों से सजी रंगोली का रंग और उभार अतिरिक्त ध्यान खींचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Beautiful Rangoli Designs to Decorate Your Home and Entrance
गणेश चतुर्थी रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
पीपल के पत्ते पर रंगोली

कम वक्त में आसान और सुंदर सी रंगोली डिजाइन बनाने के लिए पीपल या वटवृक्ष के पेड़ के पत्ते पर गणेश जी की आकृति की रंगोली बनाएं। गोलाकार के मध्य चावलों को फैलाएं और इस पत्ते को उस पर रखें। चारों तरफ रंगोली से हाइलाइट करें या फूलों से भी सजा सकते हैं। 
Ganesh Chaturthi 2025 Beautiful Rangoli Designs to Decorate Your Home and Entrance
गणेश चतुर्थी रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram

गणेश मुख की रंगोली 

रंगीन चावलों या फूलों की पंखुड़ियों से भी रंगोली डिजाइन सजा सकते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन काफी सरल होती है। इसमें गणेश जी के मुख को बनाना होता है। इसके लिए रंग बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों को तोड़कर अलग अलग कर लें या चावलों को रंग लें।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Beautiful Rangoli Designs to Decorate Your Home and Entrance
गणेश चतुर्थी रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram

आयताकार रंगोली डिजाइन 

तस्वीर में नजर आ रही रंगोली डिजाइन बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। इसे बनाना भी आसान है। रंगोली बनाते समय सीधी रेखा के लिए स्केल रखें। आयताकार खाना खींच कर रंगों से भरें। मध्य में गणपति के मुख की आकृति बनाएं। चाहें तो गणपति बप्पा मोरया, गणेश चतुर्थी जैसे कोट लिखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed