Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: इस बार 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के दिन माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी के दिन देशभर में गणेश जी की खास पूजा की जाती है। इस दिन गणपति की मूर्ति की स्थापना की जाती है। लोग पंडाल और घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिन के उत्सव की शुरुआत होती है। 10 वें दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। ऐसे में अगर इस गणेश चतुर्थी को आप भी अपने घर पर गणपति स्थापना करने की योजना बना रहे हैं तो बप्पा के आगमन से पहले कुछ खास तैयारियां कर लें। गणपति प्रतिमा की स्थापना के लिए घर के मंदिर को खास तरीके से सजाएं। गणपति उत्सव के लिए मंदिर की सजावट के साथ ही गणेश जी की प्रतिमा को भी अच्छे से संवारें। चलिए जानते हैं गणेश उत्सव के लिए घर पर गणेश जी के मंदिर को सजाने के खास टिप्स।
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: घर पर कर रहे गणपति स्थापना, तो इस तरह सजाएं गणेश जी का मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईको फ्रेंडली हो गणपति उत्सव की सजावट
घर पर गणेश जी का आगमन होने वाला है तो इस बार डेकोरेशन के लिए ईको फ्रेंडली आइडिया अपनाएं। घर के मंदिर को फूलों से सजा सकती हैं। सुंदर रंग बिरंगे फूलों से मंदिर की दीवारें, गणपति जी का आसन और मंदिर का द्वार सजा सकते हैं। इसके अलावा गमले और पौधों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
रंगीन कागज से करें डेकोरेशन
कागज के फूल, पंखे और झालरों से भी गणपति पर डेकोरेशन कर सकते हैं। रंगीन कागजों की सजावट 10 दिन के गणपति उत्सव में फींकी नहीं पड़ेगी। कागजों से आप छतरियां, तितलियों और दीवार हैंगिंग की डिजाइन बनाकर भी डेकोरेशन कर सकते हैं।
गुब्बारों से करें सजावट
अक्सर बच्चों के जन्मदिन या किसी पार्टी के मौके पर गुब्बारों की सजावट की जाती है। यह देखने में बहुत सुंदर लगती है। गणपति उत्सव में आप गुब्बारों से घर के मंदिर की सजावट कर सकते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों से दीवारों को सजा सकते हैं या दो रंग के गुब्बारे भी सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाइट और दीपों से सजावट
गणेश चतुर्थी पर घर के मंदिर में गणपति जी की स्थापना कर रहे हैं तो चारों तरफ बिजली वाली लाइट्स और दीपों से मंदिर सजा सकते हैं। पूरा मंदिर रोशनी से जगमगा उठेगा।