फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas: ये हैं गणपति पंडाल की सजावट के आकर्षक थीम्स, इस गणेश उत्सव अपनाएं

Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas How To Decorate Ganpati Pandal See Items List
गणपति पंडाल की सजावट - फोटो : facebook

Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas: 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। इस दिन से गणपति उत्सव की शुरुआत हो जाती है। गणेशोत्सव 10 दिन का पर्व है, जिसमें गौरी पुत्र गणेश जी की प्रतिमा को घर के मंदिर और पंडालों में स्थापित किया जाता है। 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाती है और दसवें दिन गणेश विसर्जन होता है। गणेश चतुर्थी पर गणपति आपके घर, कॉलोनी या शहर में वास करने के लिए आ रहे हैं तो उनका स्वागत भी खास तरीके से होना चाहिए। जहां पर भी गणेश स्थापना करनी हो, उस जगह की सजावट कर सकते हैं। अधिकतर गणेश उत्सव में गणपति पंडाल सजाए जाते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी में कुछ आकर्षक थीम के गणपति पंडाल सजाकर उत्सव को खास बना सकते हैं। अगर आपके मोहल्ले या क्षेत्र में गणपति पंडाल लग रहा है तो जानें गणपति पंडाल सजाने के कुछ आकर्षक आइडियाज।  

Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas How To Decorate Ganpati Pandal See Items List
गणपति पंडाल की सजावट - फोटो : Istock

थीम के मुताबिक सजाएं गणपति पंडाल

खास तरीके से गणपति पंडाल सजाने के लिए कुछ अच्छे और नए थीम्स को गणेशोत्सव में शामिल करें। थीम के मुताबिक गणपति पंडाल सजाने के लिए कई सारे आइडिया अपना सकत हैं। गणपति पंडाल के लिए आप ईको फ्रेंडली थीम, गुब्बारों के जरिए बर्ड डे पार्टी थीम, नीले और हरे रंगों वाली अंडर वाॅटर थीम, दिवाली लाइटिंग थीम को अपना सकते हैं।

Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas How To Decorate Ganpati Pandal See Items List
गणेश चतुर्थी 2022 - फोटो : facebook

ईको फ्रेंडली गणपति पंडाल

गणपति पंडाल को सजाने के लिए आप इको फ्रेंडली थीम अपना सकते हैं। जहां गणेश स्थापना करनी है, उसके आसपास पेड़-पौधे या गमलों से सजावट करें। बड़े डेकोरेशन वाले पेड़ लगा सकते हैं। केले के पत्तों से सजावट की जा सकती है। आम के पत्तों के तोरण बनाकर पंडाल के आसपास सजा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas How To Decorate Ganpati Pandal See Items List
गणपति पंडाल की सजावट - फोटो : istock

लाइट्स से करें गणपति पंडाल की सजावट

गणपति पंडाल को सुंदर लाइटिंग के जरिए जगमगा सकते हैं। पंडाल के आसपास बिजली वाली रंग बिरंगी लाइटों से सजावट कर सकते हैं। अगर पेड़ पौधे भी आसपास लगे हों तो उनके जरिए भी लाइट्स को सजा सकते हैं। शाम की आरती के समय जब गणपति पंडाल लाइट्स से जगमगा उठेगा तो बहुत सुंदर नजर आएगा।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas How To Decorate Ganpati Pandal See Items List
गणपति पंडाल की सजावट - फोटो : अमर उजाला

फूलों से सजाएं गणपति पंडाल

गणपति पंडाल को आप गेंदे के पीले या नारंगी फूलों की लड़ी से सजा सकते हैं। पंडाल में कई अन्य तरह के फूलों से भी सजावट कर सकते हैं। अगर 10 दिन के लिए गणपति पंडाल सज रहा है तो कागज के रेडीमेड फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे 10 दिनों तक सजावट उसी तरह रहेगी, जैसे पहले दिन थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed