Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Ganeshotsav Celebration & Pandals Decoration Ideas How To Decorate Ganesh Mandir At Home
{"_id":"66d2b1cbafbb31fe140ae4fb","slug":"ganeshotsav-celebration-pandals-decoration-ideas-how-to-decorate-ganesh-mandir-at-home-2024-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganeshotsav 2024: घर पर कर रहे हैं गणपति स्थापना, तो इस तरह सजाएं गणेश जी का मंदिर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ganeshotsav 2024: घर पर कर रहे हैं गणपति स्थापना, तो इस तरह सजाएं गणेश जी का मंदिर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:53 PM IST
सार
गणपति उत्सव के लिए मंदिर की सजावट के साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा का श्रृंगार भी करें। यहां गणेश उत्सव के लिए घर के मंदिर की सजावट के कुछ आसान और आकर्षक तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गणेशोत्सव 2024
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ganeshotsav 2024 Decoration Ideas: इस बार 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। पौराणिक कथा के अनुसार, गणेश जी ने व्यास जी के कहने पर 10 दिन तक लगातार एक ही स्थान पर बैठे-बैठे महाभारत लिखी थी। इसी कारण हर साल गणेश जी की प्रतिमा 10 दिन के लिए स्थापित की जाती है और 10वें दिन पूजा अर्चना के बाद गणपति विसर्जन किया जाता है। गणेश चतुर्थी से 10 दिन के उत्सव की शुरुआत होती है।
ऐसे में अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी को अपने घर पर गणपति स्थापना करने की योजना बना रहे हैं तो बप्पा के आगमन से पहले उनके मंदिर को खास तरीके से सजा लें। गणपति उत्सव के लिए मंदिर की सजावट के साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा का श्रृंगार भी करें। यहां गणेश उत्सव के लिए घर के मंदिर की सजावट के कुछ आसान और आकर्षक तरीके बताए जा रहे हैं।
2 of 5
गणेशोत्सव 2024
- फोटो : instagram
गणेश उत्सव की इको फ्रेंडली सजावट
गणपति उत्सव शुरू होने वाला है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश स्थापना करने जा रहे हैं तो पंडाल या घर के मंदिर की सजावट ईको फ्रेंडली आइडिया अपनाएं। मंदिर को फूलों से सजा सकती हैं। सुंदर रंग बिरंगे फूलों की लड़ी दीवारों पर टांगें। गणपति जी का आसन और मंदिर का द्वार भी फूलों से सजाएं। छोटे-छोटे गमले और पौधे मंदिर के इर्द-गिर्द सजाएं।
3 of 5
गणेशोत्सव 2024
- फोटो : instagram
रंगीन कागज की सजावट
कागज के फूलों, पंखों या झालरों से मंदिर की सजावट कर सकते हैं। रंगीन कागज की छतरियां, तितलियां और हैंगिंग वॉल डिजाइन बनाकर डेकोरेशन कर सकते हैं। 10 दिनों के गणेश उत्सव में यह सजावट फींकी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गणेशोत्सव 2024
- फोटो : instagram
गुब्बारों से करें सजावट
माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। ऐसे में जन्मदिन या बच्चों की पार्टी पर जैसे गुब्बारों की सजावट की जाती है, वैसी ही सजावट मंदिर में कर सकते हैं। गणपति उत्सव में गुब्बारों से घर के मंदिर की सजावट करें। रंग बिरंगे गुब्बारे दीवारों पर सजाएं। दो रंगों के गुब्बारों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गणेशोत्सव 2024
- फोटो : instagram
लाइट और दीपों से सजावट
हिंदू पर्व के मौके पर दीप जलाकर प्रकाश किया जाता है। घर के मंदिर में भी प्रकाश करें। ये रोशनी बिजली की लाइट्स या दीपों को जलाकर कर सकते हैं। पूरा मंदिर रोशनी से जगमगा उठेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।