फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harnaaz kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू की उम्र से लेकर कद तक भारतीयों ने गूगल पर खोजे ये नाम

Mon, 13 Dec 2021 03:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 13 Dec 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
google trend search height age after harnaaz sandhu wins miss universe
हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : harnaazsandhu_03/ instagram

पंजाब की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। इसके साथ ही वो भारत की तीसरी ब्रह्मांड सुंदरी बन गई हैं। जो इस ताज को भारत ला चुकी हैं। इसके पहले 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बन चुकी हैं। 70वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की सेकेंड रनर अप साउथ अफ्रीका की लालेला मस्वने और फर्स्ट रनर अप पराग्वे की नाडिया फरेरा है। वहीं भारत की हरनाज कौर संधू को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया। 

google trend search height age after harnaaz sandhu wins miss universe
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर हरनाज संधू का नाम वायरल होते ही लोग गूगल पर सर्च करने लगे। गूगल ट्रेंड में जहां हरनाज कौर संधू का नाम टॉप पर रहा। वहीं भारतीय ऐश्वर्या राय, लारा दत्ता, मानुषी छिल्लर के साथ ही पिछले विजेताओं के बारे में सर्च कर रहे हैं। जिन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं को जीता है। गूगल पर खोजे जाने वालों की लिस्ट में उर्वशी रौतेला भी शामिल हैं। 

google trend search height age after harnaaz sandhu wins miss universe
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम
हरनाज संधू के नाम को गूगल पर भारतीय सर्च कर रहे हैं। साथ में उनकी हाइट और उम्र भी जानने को उत्सुक लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
google trend search height age after harnaaz sandhu wins miss universe
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram- Manushi Chillar

हरनाज के साथ ही 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकीं मानुषी छिल्लर को भी लोगों ने जमकर खोजा है। वहीं लारा दत्ता और सुष्मिता सेन भी साथ में सर्चिंग कीवर्ड बन गया है। हरनाज कौर सिंधू के नाम से मिलता हुआ मोटिवेशनल स्पीकर हरनाम को भी लोग गूगल पर काफी सर्च कर रहे हैं। 

विज्ञापन
google trend search height age after harnaaz sandhu wins miss universe
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली हैं। वहीं उनकी शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल से हुई है। जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed