सब्सक्राइब करें

शारीरिक समस्याओं का उपचार करे गुलाबजल, नहीं रहेगी गले में खराश 

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 27 Jan 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
gulabjal cures physical problems in hindi
गुलाबजल अधिकांश घरों में पाया जाता है - फोटो : Social Media

गुलाबजल का संबंध वैसे तो सौंदर्य से अधिक है। त्वचा के लिए यह बेहद फायदेमंद है। गुलाबजल में कई शक्तिशाली गुण होते हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कि आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाते हैं और ह्रदय रोग, त्वचा और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार होते हैं। वैसे तो गुलाबजल अधिकांश घरों में पाया जाता है लेकिन सभी को इसके फायदों के बारे में पता नहीं होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए गुलाबजल के उपयोग से किन शारीरिक समस्याओं में आपको राहत मिलती है। 

Trending Videos
gulabjal cures physical problems in hindi
गुलाब जल का इस्तेमाल करें - फोटो : Pixabay

गले में खराश 
यदि आपको अचानक गले में खराश होने लगती है तो दवा लेने की बजाय गुलाब जल का इस्तेमाल करें। गुलाबजल का उपयोग हमारे पूर्वजों ने भी गले में हो रही खराश को शांत करने के लिए किया है। गुलाबजल का प्रयोग गले में मांसपेशियों को आराम पहुंचा सकता है। इसकी खासियत यह है कि यह गले को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gulabjal cures physical problems in hindi
एसिड को भी यह संतुलित करता है - फोटो : pixa

पाचनतंत्र में सुधार
गुलाबजल को पीने से पेट खराब होने से बचता है। यह मल त्याग करने में भी सहायता करता है। दस्त और कब्ज के लिए भी यह एक अच्छा नुस्खा है। शरीर में बढ़ रहे एसिड को भी यह संतुलित करता है। इसलिए यदि अचानक से पेट में जलन आदि होने लगे तो कोई दवा लेने की बजाय आप आराम से गुलाबजल का सेवन कर सकते हैं। 

gulabjal cures physical problems in hindi
गुलाबजल पीने से अवसाद दूर होता है - फोटो : Pixabay

डिमेंशिया
डिमेंशिया जैसी मानसिक समस्याओं के उपचार में भी गुलाबजल फायदेमंद रहता है। इसमें अमाइलॉइड शरीर द्वारा बनाए जाने वाले एक विशिष्ट प्रोटीन का प्रकार है। गुलाबजल में अवसादरोधी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है। गुलाबजल की सहायता से दुख और तनाव आदि को भी मिटाया जा सकता है। गुलाबजल पीने से अवसाद दूर होता है और मन अच्छा होने लगता है। 

 

विज्ञापन
gulabjal cures physical problems in hindi
आंखों के संक्रमण में भी गुलाबजल मददगार होता है - फोटो : social media
संक्रमण खत्म करें
गुलाबजल में शक्तिशाली एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, इसलिए गुलाबजल का उपयोग संक्रमण को ठीक करने के लिए भी प्राकृतिक और औषधीय उपचारों में किया जाता है। आंखों के संक्रमण में भी गुलाबजल मददगार होता है। किसी जगह पर कीड़े काटने या संक्रमण को रोकने के लिए गुलाबजल प्रारंभिक दवा बन सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed