कई बार कसरत न करके, जिम न जाकर भी पेट के मोटापे को कम किया जा सकता है। पर इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने खान-पान का ध्यान रखें। खाने में भी इस बात पर महत्व दें कि किस सब्जी के सेवन से आपका मोटापा कम हो सकता है। कई सारी सब्जियां फैट-फ्री होने के साथ ही फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है। जिस वजह से यह सब्जियां वजन घटाने में आपकी आसानी से सहायता कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि यदि आप पेट का मोटापा कम करना चाह रहे हैं तो किन सब्जियों का सेवन आपके लिए लाभदायक है।
इन सब्जियों के सेवन से जल्दी घटने लगेगा पेट का मोटापा, करें अपने भोजन में शामिल
मूली
मूली में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन इसमें फाइबर ज्यादा होता है। जिन सब्जियों में फाइबर पाया जाता है, उनकी खासियत ही यह रहती है कि उनके सेवन के बाद लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है। फाइबर क्रेविंग को रोकता है। इसलिए यदि आप वजन कम कर रहे हैं तो सलाद के रूप में या सब्जी के रूप में मूली का सेवन अवश्य करें।
चुकंदर में शूगर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। शोधों के अनुसार यह फैट- फ्री होता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। चुकंदर हेल्दी होने के साथ ही विटामिन से भी भरपूर होता है। चुकंदर में कई सारे खनिज पाए जाते हैं जो कि आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
गाजर में लो कैलोरी और पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर वजन कम करने में बहुत लाभदायक है। यदि आप चाहते हैं कि प्राकृतिक तरीके से आप अपने वजन को कम कर लें तो प्रतिदिन एक गाजर जरूर खाएं। गाजर में भी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि आपके पेट को लंबे समय तक भरा रहने में मदद करता है।
पेट के मोटापे को कम करने में पालक को सबसे अच्छा उपचार माना जा सकता है क्योंकि यह काफी पौष्टिक भी होती है। इन दिनों तो पालक आसानी से उपलब्ध भी होती है। फाइबर के अलावा इसमें विटामिन ए, सी, के, मैग्नीशियम, आयरन और मैंगनीज भी पाया जाता है। पेट के मोटापे को भगाने के लिए पालक का सेवन प्रतिदिन करें।