सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस 2021:पीएम मोदी ने पहनी केसरिया रंग की पगड़ी, जानें इसकी विशेषता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 26 Jan 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
PM Modi is wearing a special Paghdi from Jamnagar Gujarat Republic day royal family
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर साफा बांधने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार खास केसरिया रंग की पगड़ी पहनी है। 72वें गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक कुर्ता पायजामा और जैकेट पहने कंधे पर शॉल डाले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए गुजरात के जामनगर की खास पगड़ी पहनी है।



 न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जामनगर के शाही परिवार की तरफ से ऐसी पगड़ी उन्हें तोहफे में दी गई थी। मोदी हर साल गणतंत्र दिवस पर अलग तरह की पगड़ी पहने नजर आते है। पिछले साल उन्होंने 'बंधनी' पहनी थी, जो कमर तक है। केसरिया रंग की पगड़ी में पीला रंग भी समाहित था। 2015 से लेकर अबतक हर साल गणतंत्र दिवस पर मोदी खास तरह की पगड़ियां पहने दिखे हैं। 
 

Trending Videos
PM Modi is wearing a special Paghdi from Jamnagar Gujarat Republic day royal family
Republic Day : PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ी वाली तस्वीरें !

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi is wearing a special Paghdi from Jamnagar Gujarat Republic day royal family
Republic Day : PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI

26, जनवरी 2020 यानी 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने 'बंधनी' को चुना था। केसरिया रंग की पगड़ी का एक सिरा कमर तक जा रहा था। 2019 में चुनी पीली पगड़ी
70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने पीली पगड़ी पहनी थी। उसमें हरा रंग भी समाहित था और कुछ सुनहरी रेखाएं भी थीं। साथ ही उन्होंने स्लीवलेस बंदगला जैकेट और सफेद कुर्ता पहना हुआ था।

PM Modi is wearing a special Paghdi from Jamnagar Gujarat Republic day royal family
PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI

साल 2018 के गणतंत्र दिवस के दौरान पीएम मोदी की पगड़ी कई रंगों वाली थी। उनका पॉकेट स्कवायर भी बहुरंगी था। मोदी ने उस साल क्रीम रंग का कुर्ता और काले रंग की जैकेट को समारोह के लिए चुना था।

विज्ञापन
PM Modi is wearing a special Paghdi from Jamnagar Gujarat Republic day royal family
PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI

साल 2017 में गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने पगड़ी के लिए गुलाबी रंग चुना। इसमें एक बॉर्डर था और साथ ही सिल्वर रंग की भी छाप थी। मोदी ने सफेद डॉट्स वाली ब्लैक स्लीवलेस जैकेट पहन रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed