त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। करवा चौथ के बाद अब धनतेरस का त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, कार्तिक मास की तेरस यानी 13वें दिन धनतेरस मनाया जाताहै। इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने की प्रथा है, जो काफी पहले से चली आ रही है। इस दिन लोग कई चीजों की शॉपिंग करते हैं। इसमें कई लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोने और चांदी के आभूषण खरीदते है, तो वहीं ज्यादातर लोग इस दिन बर्तन भी खरीदते हैं। जो बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों की रोशनी से जगमगाते भी हैं। वहीं, इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों, अपने दोस्तों आदि लोगों को भी धनतेरस की शुभकामनाएं दते हैं। ऐसे में आप इस बार नए तरह के कई धनतेरस के संदेश भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में कई शुभकामना संदेश देख सकते हैं...
Happy Dhanteras 2021 Wishes: इस धनतेरस अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजिए ये खास शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने का रथ चांदनी की पालकी
बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी हैं आई
देने आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की बधाई।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
लक्ष्मी देवी का नूर आप पर बरसे
हर कोई आपसे मिलने को तरसे
भगवान आपको दे इतने पैसे
कि आप चिल्लर पाने को तरसें।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्यौहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो
आपका पूरा हर एक अरमान हो
माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे
इस धनतेरस पर खूब धनवान हो।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!