वैलेंटाइन सप्ताह का आखिरी दिन और प्यार की परीक्षा का आखिरी पड़ाव 13 फरवरी को होता है। इस दिन अगर आप इश्क की परीक्षा में पास हो जाते हैं तो फिर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर संग जश्न मनाते हैं। शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है और फिर हर दिन प्यार को जताने, इजहार ए मोहब्बत के लिए आपको नए नए तरीके और मौके मिलते हैं। वहीं 13 फरवरी का दिन प्यार करने वालों के लिए जितना खास होता है, उतना ही कठिन भी होता है, खासकर उन आशिकों के लिए जो पहली बार इस दिन को अपने पार्टनर या क्रश के साथ मना रहे होते हैं। 13 फरवरी को किस डे होता है। किस यानी चुंबन प्यार को अभिव्यक्त करने का सबसे प्यारा जरिया होता है। कपल्स एक दूसरे को किस करके अपने प्यार को जाहिर करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने साथी के साथ किस डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं लेकिन किसी वजह से उनसे दूर हैं या फिर पहली बार किस डे मना रहे हैं और पार्टनर को किस करने में असहज हैं तो कुछ प्यार भरे संदेशों और किस डे के वॉलपेपर के जरिए अपने पार्टनर से इजहार ए इश्क कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किस डे के लिए आकर्षक संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे भेजकर आप अपने पार्टनर को दिल का हाल बता सकते हैं।
Happy Kiss Day Wishes 2022: किस-डे पर प्रेमी को ये रोमांटिक संदेश भेजकर जताएं अपना इश्क, बढ़ेगा प्यार
-
- 1
-
Link Copied
न आप कुछ कहना, ना हम कुछ कहेंगे
आप भी चुप रहना, हम भी चुप रहेंगे।
एक दूसरे को अपनी बाहों में भरेंगे,
और फिर एक प्यारी सी किस करेंगे।
Happy Kiss Day 2022
मेरे इश्क का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है।
चाहते हैं आपसे एक किस मांगना,
आज तो मांगने का बहाना भी है।
Happy Kiss Day
जब आती है याद आपकी,
करके आंखें बंद, आपको मिस कर लेते हैं।
रोज मुलाकात हो नहीं पाती,
इसलिए ख्यालों में ही आपको किस कर लेते हैं।
Happy Kiss Day
प्यार का मौसम है, थोड़ा इश्क ही कर लो।
अगर है मोहब्बत, तो बाहों में भर लो।
चलो मेरे संग, सपनों की दुनिया घूम लो।
रोज हम चूमा करते हैं, आज तुम किस कर लो।
Happy Kiss Day
कमेंट
कमेंट X