साल 2022 का आगाज हो चुका है। नए साल का जश्व भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में मनाया जा रहा है। 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही एक नई तारीख, नया महीना और एक नया साल आ गया। कैलेंडर बदलते ही लोग उत्साहित हो जाते हैं। नए साल के स्वागत में लोग जश्न मनाते हैं। एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि इस मौके पर अपने सभी करीबियों और दोस्तों के साथ होना मुश्किल हो सकता है। कोरोना काल चल रहा है, ऐसे में दूर दराज के अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से आप मिल नहीं सकते। ऐसे में आप मैसेज और न्यू ईयर ग्रीटिंग के जरिए एक दूसरे को विश कर सकते हैं। अगर आप भी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को नए साल की बधाई देना चाहते हैं तो उन्हें खास संदेश भेजे। अगली स्लाइड्स में नए साल के शुभकामना संदेश और नए साल की ग्रीटिंग व तस्वीरें हैं, जिसे आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं ।
Happy New Year 2022 Messages Wishes: नए साल पर ये Hindi Greetings भेजकर दोस्तों और प्रियजनों से कहें हैप्पी न्यू ईयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशियां रहे आपके पास
कामयाबी रहे आपके साथ
नए साल की शुभ वेला में
सब मंगलमय हो आपके साथ।
नववर्ष 2022 की शुभकामनाएं!
खुशियां चहके, आंगन महके
प्रसन्न मन से जीवन बरसे
नए साल की नव ऊर्जा
जीवन के हर क्षण में बरसे।
नववर्ष 2022 मंगलमय हो!
नववर्ष में, नए हर्ष में
आओ मिलकर दीप जलाएं
छोड़ें तम को, भूलें गम को
निकले आगे, सूरज बन जाएं।
शुभ नूतन वर्ष 2022!
साथ नया हो, विश्वास नया हो
नए साल का आकाश बड़ा हो
जिनके टूटे-छूटे मन हों
उनके आगे प्यार बड़ा हो
नए साल के नए संकल्पों में 2022 हरा-भरा हो।
नूतन वर्ष 2022 की मंगलकामनाएं !