{"_id":"677ccc158c53d971b0061c23","slug":"happy-pongal-2025-rangoli-designs-ideas-easy-pongal-kolam-rangoli-images-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pongal 2025 Rangoli Designs: पोंगल पर आकर्षक रंगोली से सजाएं घर का आंगन, ये डिजाइन हैं आसान","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Pongal 2025 Rangoli Designs: पोंगल पर आकर्षक रंगोली से सजाएं घर का आंगन, ये डिजाइन हैं आसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:07 AM IST
सार
आप भी पोंगल के मौके पर घर के द्वार और आंगन को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो कुछ खास डिजाइन को अपनाएं। यहां पोंगल के लिए आकर्षक डिजाइन के आइडियाज तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पोंगल रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Happy Pongal 2025 Rangoli Designs Ideas: दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु के प्रमुख पर्वों में से एक पोंगल साल की शुरुआत यानी जनवरी में मनाया जाता है। चार दिवसीय पोंगल का पर्व 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। वहीं 17 को पोंगल पर्व की समाप्ति होगी। यह त्योहार नई फसल के आगमन और सूर्य देव की पूजा के रूप में मनाया जाता है।
पहले दिन भोगी पोंगल, 15 जनवरी को दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और पोंगल पर्व के आखिरी दिन कानूम पोंगल के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर घर को रंगोली से सजाया जाता है। रंगोली को देवी-देवताओं के लिए स्वागत द्वार माना जाता है। मान्यता है घर के द्वार पर रंगोली बने होने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
पोंगल के दिन घर की चौखट पर मोर वाली रंगोली सबसे ज्यादा सुंदर लगती है। भोगी पोंगल पर खासतौर पर मटके और अग्नि वाली रंगोली बना सकते हैं। आप भी पोंगल के मौके पर घर के द्वार और आंगन को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो कुछ खास डिजाइन को अपनाएं। यहां पोंगल के लिए आकर्षक डिजाइन के आइडियाज तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं।
2 of 5
पोंगल रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
पोंगल रंगोली डिजाइन
पोंगल की रंगोली में कलश बना सकते हैं, जिसमें चावल, आम के पत्ते और नारियल का रंगोली में सजा सकते हैं। दीपक और केले के पत्ते में पान, सुपारी, केला आदि की आकृति बनाएं। गन्ने के पौधे और कई रंगों से रंगोली सजाएं।
3 of 5
Rangoli design
- फोटो : instagram
दीपों से सजाएं रंगोली
इस तरह की आयताकार रंगोली डिजाइन बनाना सरल है और कम वक्त में सजाई जा सकती है। इसमें दो-तीन रंगों का उपयोग कर सकते हैं। आयताकार रंगोली को चकोर खानों में बांट लें और इसे पत्तियों का आकार दें। चारों दिशाओं में दीप जलाकर रंगोली का आकर्षण बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पोंगल रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
पोंगल के लिए रंगोली डिजाइन
पोंगल में सूर्य देव की पूजा की जाती है। रंगोली में सूरज, पतंग, कलश और पूजन सामग्री को शामिल कर सकते हैं। साथ ही रंगोली का आकर्षण बढ़ाने के लिए हैप्पी पोंगल या शुभ पोंगल लिखकर करें।
विज्ञापन
5 of 5
पोंगल रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
सरल और सुंदर रंगोली डिजाइन के लिए ये विकल्प अपना सकते हैं। गोलाकार रंगोली डिजाइन के अंदर कलश , ईख, सूर्य देव आदि की आकृति बनाएं। वहीं कई रंगों से गोलाकार को बोर्डर लाइन देकर हाइलाइट करें। इस तरह की रंगोली डिजाइन प्रभावी दिखती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।