फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के हैं विभिन्न नाम, जानें पर्व से जुड़ी परंपरा और मनाने के तरीके

Mon, 13 Jan 2025 06:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Jan 2025 06:09 PM IST
सार

हर क्षेत्र में इसे अपने पारंपरिक अंदाज में मनाया जाता है, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। आइए जानते हैं देशभर में मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग तरीके से कैसे मनाते हैं। मकर संक्रांति को किन नामों से जाना जाता है और इसे मनाने की परंपरा क्या है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Different Names Uttarayan Bihu Know Unique Tradition
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : Amar Ujala

Makar Sankranti 2025 :  संक्रांति का पर्व देश के प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है जो कि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक साल के पहले महीने में मनाया जाता है। इसे साल का पहला हिंदू प्रमुख त्योहार भी मान सकते हैं। मकर संक्रांति का पर्व वैसे तो लगभग पूरे देश में ही मनाया जाता है लेकिन इसे राज्यों के मुताबिक, लोग अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाते हैं। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और दिन के बढ़ने की शुरुआत का प्रतीक है। मकर संक्रांति का पर्व मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। इस दिन को उत्तर प्रदेश में खिचड़ी के पर्व के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन नई फसल से खिचड़ी और गुड़, तिल और मूंगफली के लड्डू बनते हैं।



मकर संक्रांति न केवल फसल कटाई का त्योहार है बल्कि यह सूर्य की उत्तरायण गति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। हर क्षेत्र में इसे अपने पारंपरिक अंदाज में मनाया जाता है, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। आइए जानते हैं देशभर में मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग तरीके से कैसे मनाते हैं। मकर संक्रांति को किन नामों से जाना जाता है और इसे मनाने की परंपरा क्या है।

Makar Sankranti 2025 Date Different Names Uttarayan Bihu Know Unique Tradition
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : Amar Ujala

पर्व से जुड़ी परंपराएं और मनाने के तरीके

राज्यों के मुताबिक मकर संक्रांति के कई नाम है। जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे मकर संक्रांति ही कहते हैं। वही पंजाब-हरियाणा में लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। असम में भोगाली बिहू तो गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण का पर्व मनाते हैं। तमिलनाडु में पोंगल, महाराष्ट्र में तिलगुल पर्व, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में संक्रांति, केरल में मकरविलक्कू और जम्मू कश्मीर में उत्तरायणी कहते हैं।

Makar Sankranti 2025 Date Different Names Uttarayan Bihu Know Unique Tradition
उत्तरायण का पर्व - फोटो : istock

गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण का पर्व

यहां उत्तरायण के मौके पर पतंगबाजी का आयोजन होता है। लोग छतों पर चढ़कर पतंग उड़ाते हैं और इसे एक बड़े उत्सव की तरह मनाते हैं। उत्तरायण को प्रकाश का समय माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की किरणें ज्यादा देर तक पृथ्वी पर चमकती हैं। इसे देवताओं का दिन माना जाता है। इस दिन यज्ञ, दान और मांगलिक कार्यों का विधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Different Names Uttarayan Bihu Know Unique Tradition
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र और उत्तर भारत का पर्व

महाराष्ट्र में तिलगुल पर्व के मौके पर तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां खाई और बांटी जाती हैं। इस दिन तिल और गुड़ के लड्डू भी बनते हैं। महाराष्ट्र में एक कहावत भी है, "तिलगुन घ्या, गोड गोड बोला" यानी तिलगुल खाओ और मीठा बोलो।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Different Names Uttarayan Bihu Know Unique Tradition
लोहड़ी का पर्व - फोटो : Amar Ujala

पंजाब-हरियाणा की लोहड़ी

लोहड़ी के दिन आग जलाकर उसमें तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित की जाती है। मान्यता है कि किसान नई फसल को अग्नि में अर्पित करके भगवान का आभार व्यक्त करते हैं। फिर उसी अग्नि की ताप लेते हैं और भांगड़ा-गिद्दा कर नाचते-गाते हैं। लोहड़ी का पर्व रबी की फसलों की कटाई का प्रतीक है। साथ ही सर्दियों के दिनों के अंत का प्रतीक भी हैं। फसल पकने और अच्छी खेती के लिए पर्व को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य और अग्नि देव की पूजा की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed