{"_id":"6784f26c71eff8697b054fac","slug":"winter-tips-to-care-woolen-clothes-to-avoid-pilling-on-sweaters-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Tips: ऊनी कपड़े सालों-साल दिखेंगे नए जैसे, रखरखाव के लिए अपनाएं ये आसान तरीके","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Winter Tips: ऊनी कपड़े सालों-साल दिखेंगे नए जैसे, रखरखाव के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वंदना त्यागी
आपने पिछले साल ही नया स्वेटर खरीदा था। इस साल उसमें रोएं उठ गए। आपके गरम सूट का समय से पहले ही सारा ग्रेस खत्म हो गया, जिस वजह से अब यह पहनने में अच्छा नहीं लगता। इस विषय पर आपने बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि ऊनी कपड़ों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है, लेकिन केयर कैसे करनी है, यह कोई नहीं बताता, तभी तो हर साल आपके नए कपड़े खराब दिखने लगते हैं।
पहला स्टेप धुलाई
ऊनी कपड़ों को सालों-साल नया, चमकदार और बदबू मुक्त रखने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है, सही तरह से सफाई करना। आप ऊनी कपड़ों को धोने के लिए ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि लगातार गर्म पानी से कपड़े धोने से उनका रंग फीका होने लगता है और सिकुड़न आ जाती है। साथ ही अगर आप वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही हैं तो लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें और मशीन में वूलन या डेलिकेट कपड़े वाली प्रोग्रामिंग सेट करें। ऐसा करने से ऊनी कपड़े खराब नहीं होंगे।
2 of 6
सुखाने का सही तरीका
- फोटो : instagram
सुखाने का सही तरीका
धोने के बाद आप कभी भी ऊनी कपड़े को सीधे धूप में न सुखाएं, क्योंकि इससे उसका रंग फीका पड़ सकता है। साथ ही आपको अपने कीमती ऊनी कपड़े को हमेशा प्राकृतिक तरीके से सुखाना चाहिए, लेकिन एक निश्चित समय तक, ताकि उसका रंग या आकार खराब न हो।
3 of 6
जहां नमी न हो
- फोटो : instagram
जहां नमी न हो
ऊनी कपड़ों को कभी भी ऐसी अलमारी या संदूक में न रखें, जहां नमी और सीलन आती हो। ऐसा करने से कपड़ों में सीलन और बदबू आ सकती है और कभी-कभी तो उनके रेशे भी खराब हो जाते हैं, जिस वजह से ऐसे कपड़े पहनने में शर्म महसूस होने होती है। साथ ही अगर किसी कारणवश कपड़ों में सीलन आ भी गई है तो उन्हें हल्की धूप में सुखा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कैसे करें प्रेस
- फोटो : फ्रीपिक
कैसे करें प्रेस
ऊनी कपड़ों पर भी सिलवटें आती हैं। सिलवटों को हटाने के लिए आप प्रेस करती होंगी, लेकिन कपड़ा प्रेस पर ही चिपक जाता है और आपकी ड्रेस, स्वेटर या कोट, जिसे भी आप प्रेस कर रही थीं, खराब हो जाता है। ऐसा न हो, इसके लिए प्रेस करते समय उनके ऊपर अखबार, दुपट्टा या तौलिया रखें। ऐसा करने से कपड़ा प्रेस पर नहीं चिपकता, शेप खराब नहीं होती और गर्माहट भी बरकरार रहती है।
ऊनी कपड़ों में रोएं उभरना सामान्य समस्या है। इसके लिए आप ऊन शेवर या पिलिंग रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आसानी से उन्हें हटा देता है। साथ ही रोए निकालने के लिए आजकल एक टूल आ रहा है, जिसे लिंट रिमूवर कहते हैं। यह आपके महंगे से महंगे कपड़े से आसानी से रोएं निकाल देता है, वह भी बिना कपड़ों को खराब किए। प्यूमिक स्टोन की मदद से भी आप रोएं हटा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।