{"_id":"6784ea87d9341a1ce50f3b41","slug":"home-decor-small-kitchen-design-ideas-on-a-budget-from-kitchen-cabinet-to-containers-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Decor: घर में कम जगह में चीजों को इस तरह से करें व्यवस्थित, छोटा किचन भी दिखेगा बड़ा","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Home Decor: घर में कम जगह में चीजों को इस तरह से करें व्यवस्थित, छोटा किचन भी दिखेगा बड़ा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 13 Jan 2025 03:58 PM IST
सार
कई घरों में छोटा होने के कारण किचन हमेशा अव्यवस्थित दिखता है। इससे किचन में जाने का मन नहीं करता और समय पर चीजें भी नहीं मिलती हैं। ऐसे में क्या करती हैं आप?
विज्ञापन
1 of 4
रसोई में सजावट
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिवांगी चंद्रवंशी
घर में एक साफ-सुथरी, सजी और सुव्यवस्थित रसोई होना बेहद जरूरी है। सुव्यवस्थित रसोई में न केवल काम करना अच्छा लगता है, बल्कि आसान भी हो जाता है। लेकिन कई घरों में छोटे रसोई घर के कारण किचन कैबिनेट भी कम होते हैं, जिस वजह से वह अव्यवस्थित दिखता है। इस अव्यवस्था को देख किचन में जाने का मन नहीं करता और जब समय पर चीजें नहीं मिलती तो मन में खीझ चढ़ती है। इसलिए जरूरी है कि रसोई में जितनी भी किचन कैबिनेट हैं, उनका इस्तेमाल सही ढंग से किया जाए।
ऑर्गेनाइजर का उपयोग
रसोई को व्यवस्थित रखने के लिए आपको बाजार में कई ऐसे ऑर्गेनाइजर मिल जाएंगे, जो न सिर्फ दिखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि बहुत कम जगह भी घेरते हैं। इनमें पेंट्री आइटम, बर्तन और सब्जियों को रखने के साथ-साथ किचन में फैले सामान को भी एक ही जगह रखा जा सकता है। ये ऑर्गेनाइजर न सिर्फ दिखने में आकर्षक होते हैं, बल्कि आपकी रसोई में फैले सामान को स्टोर करने में भी मदद करते हैं।
2 of 4
किचन
- फोटो : instagram
एक जैसी वस्तुएं एक साथ
किचन कैबिनेट को व्यवस्थित रखने के लिए आप एक व्यावहारिक तरीका अपना सकती हैं- एक जैसी चीजों को एक साथ रखना। इसमें प्रतिदिन परोसने वाली प्लेट्स, चाय के कप और अन्य सामग्री शामिल है। इसके अलावा खाना पकाने और बेकिंग कटलरी को ओवन के पास एक कैबिनेट में रखा जा सकता है, जबकि कांच के बर्तनों को सिंक या स्टोव के पास, ताकि खाना बनाते समय सभी जरूरी चीजें एक जगह मिल सकें।
दीवारों का साथ
छोटे घरों में मॉड्यूलर किचन नहीं होता है। ऐसे में आप रसोई घर की दीवारों पर हैंगिंग शेल्फ और हुक का इस्तेमाल कर सकती हैं और उन पर कई वस्तुओं को सुंदर तरीके से टांग सकती हैं। इनमें आप छोटे-छोटे पेंट्री आइटम, चाकू, कटलरी और रोजमर्रा की ऐसी वस्तुओं को शामिल कर सकती हैं, जिनकी आवश्यकता काम करते समय बार-बार पड़ती है।
3 of 4
किचन
- फोटो : instagram
वर्टिकली स्टोरेज
छोटे किचन के लिए वर्टिकल शेल्फ एक अच्छा विकल्प है। इसमें बर्तन, सब्जियों के साथ-साथ किचन के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी रखे जा सकते हैं। सामान को रखने के लिए यह एक अच्छा स्पेस देता है, जिसमें आप चीजों की लेयरिंग कर सकती हैं। ऐसे शेल्फ स्टील, प्लास्टिक और लकड़ी, तीनों मटेरियल में बाजार में उपलब्ध हैं। ये न केवल आपके किचन को व्यवस्थित बनाते हैं, बल्कि हर साइज के सामान को स्टोर भी करते हैं।
जो काम का नहीं
रसोई में कई ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनका उपयोग आप कभी-कभी ही करती हैं, जबकि वे कैबिनेट में एक अच्छा स्पेस घेरती हैं। इसलिए ऐसी वस्तुओं को किचन के ऐसे शेल्फ में रखें, जिन्हें आप जरूरत पड़ने पर ही खोलती हैं। इसके अलावा आप घर के किसी अन्य कोने में रसोई के सामान को स्टोर कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
किचन
- फोटो : instagram
मल्टीपर्पस कंटेनर
यह रोजमर्रा के जरूरी सामान को सही ढंग से स्टोर करने में मदद करता है। इसमें आप चाय बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों, जैसे कि चाय मसाला, चीनी, चायपत्ती, इलायची को रख सकती हैं, जिससे अलग-अलग डिब्बों की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं दालों के लिए भी ऐसे कंटेनर का उपयोग किया जा सकता है, जिनमें कम से कम तीन से चार प्रकार की दालें रखी जा सकें। इससे आपको किचन में अपने जरूरी सामान के लिए काफी जगह मिल जाएगी।
पारदर्शी कंटेनर
कई बार एक चीज ढूंढते-ढूंढते अन्य चीजें अव्यवस्थित हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप रसोई में चीजों को रखने के लिए ग्लास या फिर प्लास्टिक के पारदर्शी कंटेनर का इस्तेमाल करें तो चीजों को तुरंत ढूंढा जा सकता है और समय बचाया जा सकता और सबसे अहक यह कि रसोई में व्यवस्था बनाई रखी जा सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।