सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Happy Teddy Day 2022: कब और क्यों मनाया जाता है टेडी डे? जानिए टेडी बियर का इतिहास

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Happy Teddy Day on February 10 History of Teddy Bear Valentine Week 2022
Teddy Day 2022: टेडी डे का इतिहास - फोटो : self

फरवरी माह के पहले हफ्ते के आखिरी दिन से प्यार की परीक्षा शुरू हो जाती है। सात दिनों तक होने वाली इस परीक्षा में हर दिन अलग अलग विषयों पर आशिक अपने प्यार को जाहिर करते हैं। इश्क की इस परीक्षा का परिणाम फरवरी को वैलेंटाइन डे को आता है। 7 फरवरी से  13 फरवरी तक हर दिन को कपल अलग अलग तरीके से मनाते हैं। ये सातों दिन अपने आप में कपल के लिए खास होते हैं। पहले दिन रोज डे, फिर प्रपोज डे, चॉकलेट डे और चौथे दिन टेडी डे होता है। कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि प्रेमी जोड़े के इन खास दिनों में टेडी डे क्यों मनाया जाता है। प्यार और स्टफ्ड टॉय का क्या नाता है? अगर आप के मन में भी यही सवाल है तो इस बार टेडी डे मनाने से पहले जान लीजिए कब और क्यों मनाया जाता है टेडी डे? क्या है टेडी बियर का इतिहास?

Trending Videos
Happy Teddy Day on February 10 History of Teddy Bear Valentine Week 2022
Teddy Day 2022: टेडी डे का इतिहास - फोटो : Pixabay

टेडी डे कब मनाया जाता है?

साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। इसमें चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। यानी 10 फरवरी को लोग टेडी डे के तौर पर मनाते हैं। इस मौके पर कपल अपने पार्टनर को स्टफ्ड खिलौने देकर अपने इश्क का इजहार करते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Teddy Day on February 10 History of Teddy Bear Valentine Week 2022
Teddy Day 2022: टेडी डे का इतिहास - फोटो : Pixabay

टेडी बियर का इतिहास

14 नवंबर 1902 में अमेरिका का तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट मिसिसिपी के एक जंगल में शिकार के लिए गए थे। उनके साथ सहायक होल्ट कोलीर भी था। यहां कोलीर ने काले रंग के एक घायल भालू को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सहायक ने राष्ट्रपति से भालू को गोली मारने की अनुमति मांगी। लेकिन भालू को घायल अवस्था में देख राष्ट्रपति रूजवेल्ट का दिल पिघल गया और जानवर की हत्या करने से मना कर दिया। 16 नवंबर को 'द वाशिंगटन पोस्ट' अखबार में इस घटना पर आधारित एक तस्वीर छपी, जिसे कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था।

Happy Teddy Day on February 10 History of Teddy Bear Valentine Week 2022
Teddy Day 2022: टेडी डे का इतिहास - फोटो : Pixabay

क्यों पड़ा टेडी नाम?

अखबार में छपी तस्वीर को देखकर व्यवसायी मॉरिस मिचटॉम ने सोचा कि एक खिलौना भालू के बच्चे के आकार का बनाया जाए। उन्होंने अपनी पत्नी रोज के साथ मिलकर इसे डिजाइन किया। खिलौने का नाम 'टेडी' रखा गया। टेडी नाम रखने के पीछे की वजह यह थी कि राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम टेडी था, यह खिलौना राष्ट्रपति को समर्पित था, इसलिए उनके नाम को इस्तेमाल करने की अनुमति लेकर इसे व्यवायी दंपत्ति में लॉन्च किया। 

विज्ञापन
Happy Teddy Day on February 10 History of Teddy Bear Valentine Week 2022
Teddy Day 2022: टेडी डे का इतिहास - फोटो : Pixabay

टेडी डे क्यों मनाया जाता है?

अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर की वजह से और उनके नाम पर टेडी बियर का आविष्कार हुआ। इसे बनाने वाले एक व्यवसायी दंपत्ति थे। वैलेंटाइन सप्ताह में टेडी डे मनाने की वजह लड़कियां है। दरअसल, अधिकतर लड़कियों को स्टफ्ड टॉय पसंद होते हैं। लड़के अपनी पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करके इम्प्रेस करते हैं, इसलिए 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीक में टेडी डे को भी शामिल कर लिया गया।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed