Hartalika Teej 2024 Rangoli Design Ideas : आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं उपवास करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। मिट्टी के शिव परिवार को बनाकर चौक पर स्थापित किया जाता है और उनका श्रृंगार और पूजा की जाती है। हरतालिका तीज का व्रत करवाचौथ की तरह का ही होता है। ये भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम, स्नेह और समर्पण का प्रतीक है। हर विवाहित और अविवाहित स्त्री गौरी शंकर के रिश्ते की तरह अपने रिश्ते की लालसा के साथ यह पूजा करती है।
Hartalika Teej 2024 Rangoli Design: हरतालिका तीज की कर रही हैं पूजा तो इन सुंदर रंगोली डिजाइन से सजाएं आंगन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:59 AM IST
सार
हरतालिका तीज की पूजा आपके घर पर भी हो रही है तो आसानी से बनने वाली सुंदर रंगोली डिजाइन अपनाकर मंदिर की सजावट करें। यहां हरतालिका तीज की प्रभावी रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे आप आज के दिन अपना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन