सब्सक्राइब करें

Cold Coffee Recipe: सिर्फ 2 मिनट में बनाएं कैफे जैसी झागदार कोल्ड कॉफी, जानिए आसान रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 09 Jun 2026 01:14 PM IST
सार

Instant Cold Coffee Recipe In Hindi :  कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने के लिए 1 कप ठंडा दूध, 1 चम्मच इंस्टेंट कॉफी, 2 चम्मच चीनी और 5-6 बर्फ के टुकड़ों को ब्लेंडर में 1-2 मिनट तक ब्लेंड करें। झागदार होने पर इसे ग्लास में डालें और ऊपर से चॉकलेट सिरप या कॉफी पाउडर डालकर सर्व करें। यह स्वादिष्ट ड्रिंक सिर्फ 2 मिनट में तैयार हो जाती है।
 

विज्ञापन
Cafe Style Cold Coffee Recipe In Hindi Instant Cold Coffee Kaise Banaye 2 Minute Recipe
कोल्ड काॅफी घर पर दो मिनट में कैसे बनाएं - फोटो : AI

Ghar Par Cold Coffee Kaise Banaye: गर्मी के मौसम में ठंडी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कोल्ड कॉफी एक ऐसी ड्रिंक है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। कैफे में मिलने वाली झागदार और क्रीमी कोल्ड कॉफी का स्वाद अलग ही होता है, लेकिन हर बार बाहर जाकर इसे पीना जेब पर भारी पड़ सकता है। हालांकि आप घर पर ही बिल्कुल कैफे जैसी कोल्ड कॉफी सिर्फ दो मिनट में तैयार कर सकते हैं।



अक्सर लोगों को लगता है कि कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने के लिए महंगे उपकरण या कई तरह की सामग्री की जरूरत होती है। जबकि सच्चाई यह है कि केवल कुछ सामान्य चीजों की मदद से आप रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दूध, कॉफी, चीनी और बर्फ की जरूरत होगी।

घर पर बनी कोल्ड कॉफी न केवल किफायती होती है बल्कि आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें फ्लेवर भी जोड़ सकते हैं। चाहे चॉकलेट कोल्ड कॉफी बनानी हो या फिर वनीला फ्लेवर, बेसिक रेसिपी एक जैसी रहती है। आइए जानते हैं दो मिनट में तैयार होने वाली इस आसान और स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी की पूरी रेसिपी।

Cafe Style Cold Coffee Recipe In Hindi Instant Cold Coffee Kaise Banaye 2 Minute Recipe
coffee - फोटो : Adobe stock

कोल्ड कॉफी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

 

कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने के लिए चार चीजों की जरूरत होती है।

  • 1 कप ठंडा दूध
  • 1 चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर
  • 2 चम्मच चीनी
  • 5-6 बर्फ के टुकड़े
  • इच्छानुसार चॉकलेट सिरप


यदि आप अधिक क्रीमी स्वाद चाहते हैं तो 1 स्कूप वनीला आइसक्रीम भी मिला सकते हैं।

Cafe Style Cold Coffee Recipe In Hindi Instant Cold Coffee Kaise Banaye 2 Minute Recipe
Coffee - फोटो : Adobe stock

दो मिनट में ऐसे बनाएं कोल्ड कॉफी

 
  • ब्लेंडर में कॉफी पाउडर, चीनी और दो बूंद डालें।
  • अब इसे अच्छे से 1-2 मिनट तक तेज गति से ब्लेड कर लें।
  • अगर आपके पास साधारण किचन चाॅपर है, तो उससे भी ब्लेड कर सकते हैं।
  • इससे एक गाढ़ा क्रीम टेक्चर तैयार हो जाएगा। 
  • इसे एक बाॅटल में भरकर फ्रीज में स्टोर कर दें।
  • जब भी कोल्ड काॅफी पीनी हो तो ठंडे दूध और आइस क्यूब में एक चम्मच ये मिलाएं।
  • अब इसे ब्लेड करें।
  • ब्लेंडिंग के दौरान कॉफी में झाग बनने लगेगा, जो इसे कैफे जैसा लुक और स्वाद देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cafe Style Cold Coffee Recipe In Hindi Instant Cold Coffee Kaise Banaye 2 Minute Recipe
Coffee - फोटो : Adobe stock

झागदार और क्रीमी बनाने का सीक्रेट

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कोल्ड कॉफी बिल्कुल कैफे जैसी दिखे, तो ब्लेंडिंग का समय थोड़ा बढ़ा सकते हैं। साथ ही एक स्कूप आइसक्रीम या थोड़ा व्हिप्ड क्रीम मिलाने से इसका टेक्सचर और भी बेहतर हो जाता है।

विज्ञापन
Cafe Style Cold Coffee Recipe In Hindi Instant Cold Coffee Kaise Banaye 2 Minute Recipe
कोल्ड काॅफी - फोटो : instagram

सर्व करने का सही तरीका

 

  • ग्लास के अंदर चॉकलेट सिरप से डिजाइन बनाएं।
  • फिर तैयार कोल्ड कॉफी डालें।
  • ऊपर से चॉकलेट पाउडर, कॉफी पाउडर या चॉकलेट चिप्स डालकर सजाएं।
  • इससे ड्रिंक देखने में भी आकर्षक लगती है।


स्वाद बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये ट्विस्ट

आप इसमें वनीला एसेंस, कारमेल सिरप, चॉकलेट सॉस या हेज़लनट फ्लेवर भी मिला सकते हैं। इससे हर बार अलग स्वाद मिलेगा और आपकी कोल्ड कॉफी कैफे से भी ज्यादा स्पेशल बन सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed