सब्सक्राइब करें

Chhath Puja Prasad: ठेकुआ ही नहीं दूध और गुड़ से बना ये प्रसाद भी है छठ पूजा में खास

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 17 Nov 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
chhath puja prasad recipe 2020 know jhow to make rasiya special kheer made with milk and jeggery for second day kharna
छठ

छठ पूजा का त्योहार संतान की प्राप्ति और उनकी सलामती के लिए महिलाएं रखती हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस खास पर्व पर हर दिन छठ मइया को पकवान चढाने का रिवाज है। वैसे तो छठ के प्रसाद में ठेकुए का खास महत्व है। लेकिन छठ के दूसरे दिन खरना होता है। जिस पर दूध और गुड़ से खास तरह की खीर बनाई जाती है। जिसे रसिया कहते हैं। प्रसाद में बनने वाली इस खीर यानि रसिया का खास महत्व है। लेकिन अगर ये खीर आपसे स्वादिष्ट नहीं बनती तो ये रेसिपी जरूर आपके काम आएगी। आगे की स्लाइड में जानिए रसिया बनाने की खास रेसिपी। 

Trending Videos
chhath puja prasad recipe 2020 know jhow to make rasiya special kheer made with milk and jeggery for second day kharna
kheer

छठ पूजा के दूसरे दिन बनने वाला ये प्रसाद सूर्य देवता को चढाया जाता है। इस खीर को रोटी या पूरी के साथ सर्व किया जाता है। रसिया को खाने से मानसिक रोग और चर्म रोग जैसी बीमारियां ठीक हो जाती है। ऐसी मान्यता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja prasad recipe 2020 know jhow to make rasiya special kheer made with milk and jeggery for second day kharna
खीर
सामग्री 
  • चावल - ½ (80 ग्राम)
  • गुड़ - 3/4 कप बारीक तोड़ा हुआ (150 ग्राम)
  •  फुल क्रीम मिल्क - 1 लीटर
  • बादाम - 8-10
  • काजू - 8-10
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • इलायची - 5-6
chhath puja prasad recipe 2020 know jhow to make rasiya special kheer made with milk and jeggery for second day kharna
kheer
विधि
  • रसिया यानी गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बरतन में दूध उबालने के लिए रख दीजिए।
  • इसके साथ ही सूखे मेवों को बारीक टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए।
  • इसके साथ ही आधा कप चावल साफ करके धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए।
  • दूध में उबाल आने पर चावलों को दूध में डाल कर मिला दीजिए। दूध को चम्मच से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दें। खीर को हर 1-2 मिनट में चलाते रहें ताकि वो बर्तन के तले पर न लगने पाएं। 
  • दूसरे बरतन में ½ कप पानी और गुड़ डाल कर गैस पर रख लें। जब  गुड़ पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • जब चावल मुलायम हो जाएं तब खीर में काजू, किशमिश और बादाम डाल दें। चावल जब दूध में अच्छे से मिल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डाल दें।
  • खीर के ठंडा हो जाने पर, गुड़ का घोल छलनी से छान कर खीर में मिला दें। खीर बनकर तैयार है। 
विज्ञापन
chhath puja prasad recipe 2020 know jhow to make rasiya special kheer made with milk and jeggery for second day kharna
kheer
सुझाव
  • दूध में चावल डालने के बाद उसे हर 1-2 मिनट में चलाते रहें, ताकि खीर बरतन के तले से न लगे।
  • गुड़ को खीर में ठंडा होने के बाद ही डालें क्योंकि गरम खीर में गुड़ डालने पर दूध फट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed