{"_id":"65530089dbc63d256b0be415","slug":"children-s-day-2023-simple-recipe-for-children-on-children-day-dinner-recipe-for-children-2023-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Children's Day 2023: बाल दिवस के दिन बच्चों को करना है खुश तो शाम के नाश्ते और डिनर में बनाएं ये पकवान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Children's Day 2023: बाल दिवस के दिन बच्चों को करना है खुश तो शाम के नाश्ते और डिनर में बनाएं ये पकवान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:15 PM IST
सार
बाल दिवस के मौके पर आप अपने बच्चों के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाकर उन्हें डिनर में सरप्राइज दे सकते हैं।
Children's Day 2023: भारत देश में हर साल 14 नवंबर यानी कि आज ही के दिन बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे काफी प्रिय थे। इसी के चलते बच्चे उन्हें चाचा कह कर बुलाते थे। यही वजह है कि पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन सभी स्कूलों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बच्चे भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं लेकिन इस बार आज के दिन स्कूलों की छुट्टी है। ऐसे में बच्चे स्कूल में तो बाल दिवस मनाने जा नहीं पाएंगे। इसी के चलते आप अपने बच्चे को घर पर ही कुछ स्पेशल बनाकर उन्हें खुश कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आज शाम के नाश्ते और डिनर में बना सकती हैं।
Trending Videos
2 of 7
children's day 2023
- फोटो : istock
पिज्जा
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पिज्जा खाना पसंद नही होगा। खासतौर पर अगर बात करें बच्चों की, तो हर बच्चे को पिज्जा खाना पसंद होता है। बच्चे तो रात के डिनर तक में पिज्जा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप घर पर ही पिज्जा बनाकर उन्हें खिला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
children's day 2023
- फोटो : Pixabay
बर्गर
बर्गर काफी हैवी भी होता है, और इससे बच्चों का पेट भी भर जाता है। ऐसे में आप शाम को अपने बच्चे के लिए बर्गर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप रेडीमेड आलू की टिक्की का इस्तेमाल कर सकती हैं।
4 of 7
children's day 2023
- फोटो : Social media
ढोकला
शाम के चाय के साथ आप अपने बच्चे को खट्टा-मीठा ढोकला बनाकर खिला सकती हैं। ये अनहेल्दी भी नहीं होता। इसे हरे धनिए की चटनी के साथ परोस सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
children's day 2023
- फोटो : pixabay
स्प्रिंग रोल
बच्चों को स्प्रिंग रोल खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप ये बना सकती हैं। अगर आप स्प्रिंग रोल बनाने का सोच रही हैं, तो इसकी तैयारी पहले से करें। तभी ये स्वादिष्ट बनेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।