फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में न बढ़े आपका वजन, करें इस खास चीज का सेवन

Thu, 02 Apr 2020 09:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 02 Apr 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
coronavirus best weight loss drink for reduce obesity during lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर देश परेशान हैं। इसके संकट को कम करने के लिए हर देश अपने ओर से कोई न कोई जरूरी कदम उठा रहा है। इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार ने भी 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन होने के वजह से लोग घरों में हैं। घरों में लोदग अक्सर बोरियत और सुस्ती को दूर करने के लिए चाय का सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो इस समय दूध आपके लिए एक दुश्मन की तरह है।



ऐसे में आज हम आपको ब्लैक लेमन कॉफी के बारे में बताएंगे। हैंगओवर के इलाज के साथ-साथ ब्लैक कॉफी वजन कम करने में भी मददगार है। वहीं दूसरी ओर विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट के साथ पैक नींबू फ्री रेडिकल्स से लड़ने और फैट बर्न का काम करता है। तो आइए जानते हैं ब्लैक लेमन कॉफी के बारे में विस्तार से...

coronavirus best weight loss drink for reduce obesity during lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चाय के बाद कॉफी ही दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय पेय है। इसमें पाए जाने वाले कैफीन एक नशे की लत की तरह होता है, जिसके कारण कई कॉफी के बिना रह नहीं पाते हैं। वहीं नींबू को खट्टे फलों के रूप में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। यह अपने औषधीय, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। इन दोनों को मिलाना असामान्य है लेकिन वजन कम करने के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है।

coronavirus best weight loss drink for reduce obesity during lockdown
मोटापा

फैट बर्न करने में मददगार
नींबू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन कम करने के लिए आदर्श मानी जाती है। इसके अलावा कॉफी फैट बर्न करने वाले तंत्र को उत्तेजित करने का काम करती है। इस वजह से दोनों का कॉम्बीनेशन वजन घटाने में सहायक है। ब्लैक लेमन कॉफी फैट को मेटाबॉलाइज्ड करने के साथ-साथ ऊर्जा का बढ़ाने में मदद करता है। अनचाहे फैट से छुटकारा पाने के लिए आपको इसका सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus best weight loss drink for reduce obesity during lockdown
headache

सिर दर्द से को कम करे
हैंगओवर का समस्या को दूर करने में ब्लैक लेमन कॉफी बहुत कारगर है। यह कॉफी सिर दर्द और भारीपन का एक इलाज है। सिरदर्द या हैंगओवर से निपटने के लिए ब्लैक लेमन कॉफी एक बहुत ही बढ़िया घरेलू उपाय है। इसके पीछे कारण यह है कि यह रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने के लिए एक वैसोकॉन्स्ट्रिक्टर प्रभाव देता है, जो सिर में रक्त के प्रवाह को रोक देता है और सिरदर्द में सहायता करता है।

विज्ञापन
coronavirus best weight loss drink for reduce obesity during lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्वचा के लिए फायदेमंद
कॉफी और नींबू के सेवन से आप अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। क्योंकि नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। वहीं कॉफी में पाए जाने वाली सीजीए सामग्री प्राकृतिक चमक लाने के लिए हाइड्रेशन और ब्लड फ्लो को बढ़ाती है।


नोट: यह खबर एक जानकारी मात्र है। यदि आपको किसी तरह की समस्या है तो अपने डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed