फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तड़का लगाने के ये तरीके बढ़ा देंगे आपकी साधारण सी दाल का स्वाद

Thu, 24 Sep 2020 09:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Sep 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
different kitchen tips for perfect food
dal

साधारण से खाने को नया स्वाद देना है और देखने में खूबसूरत बनाना है। तो केवल एक तड़का सब बदल देगा। साधारण सी दाल हो या फिर रायता, इसमें तड़का भर लगाने से स्वाद बदल जाता है। तो चलिए जानें ऐसे ही रसोई से जुड़े खास टिप्स जो आपकी मदद करेंगे।

different kitchen tips for perfect food
dal - फोटो : instagram
  • अगर आप दाल में सिर्फ जीरे का तड़का लगाती हैं, तो अब दाल में बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा घी भी मिलाएं। दाल का स्वाद और रंग दोनों बढ़ जाते हैं।
  • रायता तो आप अक्सर बनाती होंगी, लेकिन इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए, इसमें साबुत जीरे और हींग का तड़का लगाएं। रायते में पुदीने का पाउडर डालने से भी उसका स्वाद बढ़ता है।
  • दाल को ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो उसमें जीरा, राई, प्याज और करी पत्ते का तड़का लगाएं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।
different kitchen tips for perfect food
मसूर की दाल - फोटो : pixa
  • मसूर या अरहर दाल को तीन-चार मिनट तक धीमी आंच पर भून लें। फिर ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें। जब भी दाल बनानी हो, इसे कुछ देर पानी में भिगोकर रखें। फिर सामान्य रूप से पका लें, इससे दाल अच्छी बनती है। 
  • बेसन का चीला नर्म बनाना चाहती हैं, तो उसमें थोड़ा ताजा दही मिलाएं।
  • साबूदाने की टिक्की बना रही हैं, तो उसमें एक ब्रेड का टुकड़ा भी मिला दें। इससे टिक्की फटती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
different kitchen tips for perfect food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खीर बनाने से पहले चावल को एक घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद इसे दस-पंद्रह मिनट के लिए फैलाकर का सूखा लें। इस चावल को बेलन से क्रश कर लें। इस चावल की खीर बनाएं, स्वादिष्ट बनेगी। 
  • पूरी का आटा गूंधते समय इसमें थोड़ा दूध मिलाएं, फिर गर्म पानी से गूंध लें। इससे पूरी नरम बनती है।
विज्ञापन
different kitchen tips for perfect food
lady finger
  • भिंडी काटने के तुरंत बाद उसमे नींबू का रस मिला दें। इससे भिंडी का लसलसापन खत्म हो जाता है।
  • खीर बनाते समय चीनी हमेशा अंत में ही डालें, क्योंकि चीनी पहले डालने से चावल ठीक तरह से पक  नहीं पाते हैं।
  • दाल को उबालते समय उसमें एक चुटकी हींग डाल दें, इससे उसकी पाचक क्षमता बढ़ती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप आधा चम्मच तेल भी मिला सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed