सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: धनतेरस से लेकर भैया दूज तक हर दिन के लिए ये रहा खाने का मेन्यू

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 12 Nov 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 food menu for dhanteras diwali to bhai dooj
पकवान - फोटो : सोशल मीडिया

धनतेरस के दिन से ही दिवाली के त्योहारों की शुरूआत हो जाती है। इसके साथ ही हर दिन कुछ ना कुछ खास डिश बनने भी हर घर में शुरू हो जाते हैं। लेकिन पांच दिन के इस त्योहार में रोज कुछ ना कुछ नया सोचना और बनाना तब अच्छा लगता है। जब हम पहले से तय करके रखें कि किस दिन क्या बनाना है। तो अगर आपने अभी तक दिवाली के त्योहार के लिए मेन्यू नहीं तैयार किया है तो हम आपकी कुछ मदद कर देते हैं। धनतेरस के दिन से लेकर भैयादूज के लिए खाने का ये मेन्यू आपके काम को हल्का करने का काम करेगा। तो आगे की स्लाइड में जानिए क्या है खास इस लिस्ट में।

Trending Videos
diwali 2020 food menu for dhanteras diwali to bhai dooj
Paneer Tikka - फोटो : social media
दिवाली पार्टी का स्नैक्स

वेज कबाब
कबाब एक ऐसी डिश है जिसे खाना सबको पसंद होता है। दिवाली पार्टी में आप इस डिश को स्नैक्स के मेन्यू में जोड़ सकते हैं।

प्याज पकौड़ा
पकौड़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। दिवाली पार्टी में आप मेहमानों का स्वागत प्याज पकौड़े और चाय के साथ कर सकते हैं।

स्वीट कॉर्न चाट
दिवाली पार्टी पर आप अगर कुछ हेल्दी रेसिपी के बारे में सोच रहे हैं तो स्वीट कॉर्न चाट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

पनीर टिक्का

पनीर टिक्का एक ऐसी डिश है जिसे देखते ही लोगों को खाने का मन होने लगता है। मेहमानों के साथ इस स्वादिष्ट डिश का आनंद आप दिवाली पार्टी पर ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 food menu for dhanteras diwali to bhai dooj
drink - फोटो : pixa
दिवाली के लिए मॉकटेल्स

वर्जिन मोजितो
शुगर सिरप और लाइम जूस को सोडे के साथ मिक्स करें। इसमें आइस क्यूब और पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।

क्यूकंबर कूलर
खीरा के जूस को चीनी और लेमन जूस के साथ मिक्स करें। इसमें आइस क्यूब और पुदीने की पत्तियां डालें। आपका ड्रिंक बनकर तैयार है।

कीवी और वॉटरमेलन स्प्लैश
कीवी और वॉटरमेलन को ठंडी दही और आइस क्यूब्स के साथ मिक्स कर मॉकटेल बना सकते हैं। यह ड्रिंक दिवाली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

जिंजर ऐल

खाना पचाने के लिए जिंजर ऐल बहुत फायदेमंद हो सकता है।


 
diwali 2020 food menu for dhanteras diwali to bhai dooj
chole
दिवाली मेन कोर्स

बटर नान और पिंडी छोले
दिवाली से लेकर भाई दूज के त्योहार में किसी भी दिन परिवार के साथ बटर नान और पिंडी छोले खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

दाल मखानी और जीरा राइस
जीरा राइस के साथ क्रीमी दाल मखानी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। दिवाली के पार्टी में इस डिश को बनाकर आप इसे और खास बना सकते हैं।

पराठा और अचारी आलू
पराठा और अचारी आलू बहुत ही आसान और टेस्टी फूड कॉम्बो है।

बटर रोटी के साथ कड़ाही पनीर

दिवाली की लंच पार्टी हो या डिनर पार्टी मेहमानों को कड़ाही पनीर के साथ बटर रोटी सर्व करें। यकीन मानिए इसका कॉम्बिनेशन उन्हें जरूर पसंद आएगा।


 
विज्ञापन
diwali 2020 food menu for dhanteras diwali to bhai dooj
Gulab jamun - फोटो : Social Media
डेजर्ट
गुलाब जामुन
डेजर्ट की बात हो और गुलाब जामुन को भूल जाएं, ये नहीं हो सकता है। इसे अपने दिवाली के डेजर्ट में जरूर शामिल करें।
रसमलाई
एक तो स्पंजी छेना बॉल्स ऊपर से थिक मिल्क सिरप में डूबा हुआ, जिसका स्वाद सबके मुंह में पानी ला सकता है।
राइस खीर

त्योहोरों में खीर खाना शुभ माना जाता है। इसे आप डेजर्ट में भी शामिल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed