सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: पनीर की ऐसी सब्जी बनाएंगे तो लोग चाटेंगे उंगलियां, मिनटों में हो जाएगी तैयार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 12 Nov 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 food recipe very easy and quick paneer masala recipe
पनीर - फोटो : twitter

वेजिटेरियन लोगों को अक्सर पनीर का स्वाद पसंद आता है। किसी भी खास मौके पर वो पनीर की डिश बनाना पसंद करते हैं। इस दिवाली के त्योहार पर अगर आप पनीर की सब्जी बनाने की सोच रही हैं। तो इस बार ट्राई करें पनीर मसाला की ये स्पेशल रेसिपी। फटाफट और बिना ज्यादा तैयारी के आप इसे बड़े ही आसानी से बना सकती हैं। वहीं इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि हर कोई तारीफ करने के साथ रेसिपी पूछेगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगी पनीर मसाला की ये स्पेशल सब्जी।

diwali 2020 food recipe very easy and quick paneer masala recipe
paneer - फोटो : Instagram
पनीर मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

पनीर 500 ग्राम, 100 ग्राम काजू, एक प्याज टुकड़ों में कटा हुआ, एक टमाटर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, हरी मिर्च, लहसुन की कुछ कलियां, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, पानी आवश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार, आधा कप कटी हुई हरी धनिया।
Diwali 2020: इस दिवाली लंच में ट्राई करें वेजिटेबल चॉप, बनाने की विधि है बेहद आसान

diwali 2020 food recipe very easy and quick paneer masala recipe
paneer
बनाने की विधि
  • सबसे पहले काजू को पीसकर पाउडर बना लें। फिर काजू के साथ लहसुन, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। 
  • मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें। तेल के गर्म होते ही तैयार पेस्ट डालें। इस पेस्ट को दो से तीन मिनट तक भूनें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी डालकर चलाएं।
  • एक मिनट बाद पनीर और मसाले डालकर अच्छे से चलाएं। साथ ही इसमें नमक मिला दें।
  • पानी मिलाकर पांच से दस मिनट तक पकाएं। एक बार ढक्कन खोल कर देख लें कि ग्रेवी अच्छे से गाढी हो गई है कि नहीं। तय समय के बाद आंच बंद कर दें। 
  • तैयार है आपकी पनीर मसाला रेसिपी, इस सब्जी को हरे धनिए से सजाकर गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें। 
Diwali 2020: दिवाली पर बनाएं हरा-भरा कबाब, बनाने की रेसिपी है आसान
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed