नॉनवेज खाने वालों को तो इसे खाने का बस बहाना चाहिए होता है। अगर त्योहार के मौसम में आप भी नॉनवेज को अपनी रसोई में जगह देना चाहती हैं। तो मटन पुलाव की ये रेसिपी बिल्कुल अलग है। काफी पुराने समय से बन रही ये रेसिपी खाने में स्वादिष्ट है। हालांकि इस डिश को बनाने में काफी सारा समय लग सकता है। लेकिन स्वादिष्ट नॉनवेज के लिए इतनी मेहनत करनी तो बनती है। तो चलिए जानें मटन पुलाव बनाने की ये रेसिपी।
{"_id":"5fad33acd8d79f726a760ea1","slug":"diwali-food-2020-recipe-non-veg-dish-make-mutton-pulao-with-this-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: नॉनवेज के शौकीन हैं तो ट्राई करें मटन पुलाव की ये रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Diwali 2020: नॉनवेज के शौकीन हैं तो ट्राई करें मटन पुलाव की ये रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
pulao
- फोटो : Social Media
Trending Videos
mutton
मटन पुलाव बनाने के लिए सामग्री
आधा किलो मटन, 3 कप चावल, 6-7 कटे हुए प्याज, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, जावित्री के कुछ टुकड़े, दालचीनी, तीन चम्मच सौंफ, लौंग, छोटी इलायची, हल्दी पाउडर, जीरा, खसखस( चार से पांच घंटे भिगा हुआ) नारियल कद्दूकस किया हुआ, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, केसर का पानी, देसी घी, नमक, एक सफेद कपड़ा पोटली बनाने के लिए मसालों की, धनिया की पत्ती सजाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
handi biryani
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
- मटन पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले मटन ले और उसमें नमक और हल्दी लगाकर रख दें।
- अब एक कपड़े में प्याज, सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, जावित्री, इलायची, दालचीनी, सौंफ, लौंग को साफ कपड़े में पोटली की तरह बांध दें।
- एक बड़े बर्ते में कम से कम दो लीटर पानी डालकर गैस पर चढा दें।
- अब इस पानी में मसालों वाली पोटली डालकर दो से तीन मिनट तक उबालें। फिर पोटली को निकालकर किनारे रख दें।
- अब चावल को अच्छे से धोकर बर्तन वाले पानी में जिसमें मसालों को उबाला था। पकाएं।
biryani
- फोटो : instagram
- एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- अब इसमें पोटली में रखे सारे खड़े मसाले डालकर एक-दो मिनट तक भूनें। कड़ाही से सारे मसाले निकालकर पीस लें।
- अब इस पेस्ट को मटन में अच्छे से लगाकर मिक्स कर लें।
- मिक्सर में खसखस, नारियल और जीरा पीसकर पेस्ट बना लें।
विज्ञापन
mutton biryani
एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें मसाले में लिपटा मटन डालकर भूनें। लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर पका लें। हरी धनिया डालकर रख दें। अब पुलाव बनाने के लिए कड़ाही में पहले मटन पर चावल फिर नारियल का पेस्ट फैलाएं। इसी तरह से कई लेयर बना लें। फिर अच्छे से ढक कर पांच से सात मिनट तक पकाएं। अब प्लेट में पुलाव निकालकर धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।
