How To Use Leftover Rice And Roti: अक्सर हमारे घरों में रात का खाना, जैसे चावल, रोटियां या दाल बच जाती हैं। ज्यादातर लोग इन बचे हुए खाना को फेक देते हैं। अगर आप चाहें तो इन बचे हुए खाने का आसानी से दोबारा उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा स्मार्ट तरीके अपनानें होंगे। देखा जाए तो भोजन फेंकना एक तरह से संसाधनों की बर्बादी है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अगर खाना बच जाए तो कैसे उसका सदुपयोग कर सकते हैं।
{"_id":"69abc53ffa0fae324f0e736e","slug":"don-t-waste-leftover-food-creative-recipes-to-turn-last-night-s-meal-into-gourmet-dishes-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Food Tips: बचे हुए चावल रोटी से बनाएं ये नई स्वादिष्ट डिशेज, जानें इनकी रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Food Tips: बचे हुए चावल रोटी से बनाएं ये नई स्वादिष्ट डिशेज, जानें इनकी रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:57 AM IST
सार
Zero Waste Cooking Tips: घरों में खाना बचना एक आम बात है। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोग इन बचे हुए भोजन को फेक देते हैं। इसलिए आइए इस लेख में कुछ ऐसी रेसिपी जानते हैं जिसे आप सिर्फ बचे हुए खाना से ही बना सकते हैं।
विज्ञापन
बचा हुई रोटियां
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
बासी रोटी सेक कर खाएं
- फोटो : Adobe stock
बासी रोटियों बचें को क्या करें?
- अगर सुबह की रोटियां बच गई हैं, तो उन्हें पतली पट्टियों में काटकर सब्जियों और सॉस के साथ फ्राई करें, अच्छी बात यह है कि ये स्वादिष्ट 'रोटी नूडल्स' छोटे बच्चे भी खूब पसंद से खाते हैं।
- रोटियों को तवे पर थोड़ा और कुरकुरा करके उन पर पिज्जा सॉस, सब्जियां और चीज डालकर 'रोटी पिज्जा' भी बनाया जा सकता है, जो बच्चों को खूब पसंद आता है।
- इन रोटियों को तलकर आप 'मसाला पापड़' की तरह क्रिस्पी स्नैक के रूप में भी चाय के साथ परोस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचे हुए चावल का लेमन राइस बनाएं
- फोटो : instagram
बचे हुए चावल का क्या करें?
- रात के बचे हुए उबले चावलों में उबले आलू, बारीक कटी सब्जियां और कॉर्नफ्लोर मिलाकर आप शानदार 'राइस कटलेट्स' तैयार कर सकते हैं।
- चावलों में थोड़ा दही, राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर आप झटपट 'कर्ड राइस' या 'लेमन राइस' बना सकते हैं जो लंच बॉक्स के लिए बेहतरीन विकल्प है।
- चावल को थोड़ा मैश करके उसमें गुड़ या शक्कर मिलाकर आप मीठे 'चावल के पुए' भी बना सकते हैं, जो एक पारंपरिक मिठाई का स्वाद देते हैं।
बचे हुए दाल का कैसे उपयोग करें?
- फोटो : Adobe Stock
बची हुई दाल और सब्जियों का स्मार्ट उपयोग
- अक्सर घर में बनी हुई गाढ़ी दाल बच जाती है आप उसे गेहूं अगले टाइम में आटे में गूंथ सकते हैं; इससे बने 'दाल परांठे' न सिर्फ मुलायम होते हैं बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं।
- अगर सूखी सब्जी बच गई है, तो उसे मैश करके सैंडविच की फिलिंग या ब्रेड रोल्स के अंदर इस्तेमाल करें, यह एक बेहतरीन नाश्ता बन जाता है।
- बची हुई करी वाली सब्जियों को आप ग्रेवी के तौर पर इस्तेमाल कर 'मिक्स वेज पुलाव' या 'बिरयानी' का आधार बना सकते हैं।
विज्ञापन
rice
- फोटो : Adobe stock
किचन में खराब होने वाली चीजों को ऐसे बचाएं
बचे हुए भोजन का सदुपयोग करना न सिर्फ संसाधनों का सदुपयोग है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। आज जब महंगाई और संसाधनों की कमी बढ़ रही है, तब 'लेफ्टओवर रेसिपीज' को अपनाना एक स्मार्ट तरीका है। कभी-कभी सबसे बेहतरीन स्वाद उन्हीं चीजों से निकलकर आता है जिन्हें हम बेकार समझ लेते हैं। तो अगली बार जब फ्रिज में खाना बचे, तो उसे फेंकने के बजाय एक नई डिश का आनंद लें।
बचे हुए भोजन का सदुपयोग करना न सिर्फ संसाधनों का सदुपयोग है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। आज जब महंगाई और संसाधनों की कमी बढ़ रही है, तब 'लेफ्टओवर रेसिपीज' को अपनाना एक स्मार्ट तरीका है। कभी-कभी सबसे बेहतरीन स्वाद उन्हीं चीजों से निकलकर आता है जिन्हें हम बेकार समझ लेते हैं। तो अगली बार जब फ्रिज में खाना बचे, तो उसे फेंकने के बजाय एक नई डिश का आनंद लें।
कमेंट
कमेंट X