Food Tips: घर की सब्जी में नहीं आता होटल जैसा स्वाद? ये 7 किचन सीक्रेट बदल देंगे पूरा टेस्ट
Food Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि घर की सब्जी होटल जैसी टेस्टी बने, तो इन आसान टिप्स और ट्रिक्स को जरूर अपनाएं।
विस्तार
Hotel Style Sabzi: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि जब वही सब्जियां, वही मसाले और वही रेसिपी घर में इस्तेमाल होती हैं, तो फिर घर की सब्जी में होटल जैसा स्वाद क्यों नहीं आता।
दरअसल होटल में बनने वाली सब्जियों का स्वाद कुछ खास कुकिंग तकनीकों और छोटे-छोटे सीक्रेट्स की वजह से अलग होता है। घर की सब्जी में होटल जैसा स्वाद लाना मुश्किल नहीं है। बस आपको कुछ छोटी-छोटी कुकिंग तकनीकों पर ध्यान देना होगा। अगर आप मसालों को सही तरीके से भूनें, थोड़ा बटर या क्रीम इस्तेमाल करें और आखिर में सही तड़का लगाएं, तो आपकी घर की सब्जी भी होटल जैसी टेस्टी बन सकती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि घर की सब्जी होटल जैसी टेस्टी बने, तो इन आसान टिप्स और ट्रिक्स को जरूर अपनाएं।
मसालों को सही तरीके से भूनें
होटल में सब्जी बनाते समय मसालों को अच्छी तरह से भुना जाता है। मसाले जब तक तेल नहीं छोड़ते, तब तक उन्हें पकाया जाता है।
-
मसाले डालने के बाद 2–3 मिनट धीमी आंच पर भूनें
-
इससे सब्जी का फ्लेवर और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं
घी या बटर का इस्तेमाल
होटल में अक्सर सब्जी को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़ा बटर या घी डाला जाता है। सब्जी बन जाने के बाद ऊपर से थोड़ा बटर या घी डालने से स्वाद तुरंत बढ़ जाता है।
प्याज और टमाटर को अच्छी तरह पकाएं
सब्जी का बेस अक्सर प्याज और टमाटर से बनता है। होटल में इन्हें अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाया जाता है।
-
प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भूनें
-
टमाटर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल छोड़ने लगे
काजू या क्रीम का इस्तेमाल
कई होटल ग्रेवी वाली सब्जियों में काजू पेस्ट या फ्रेश क्रीम डालते हैं। इससे ग्रेवी का टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर हो जाते हैं।
हाई फ्लेम पर कुकिंग
होटल में कई डिशेस को तेज आंच पर पकाया जाता है जिससे सब्जी का फ्लेवर बेहतर आता है। कुछ समय के लिए सब्जी को तेज आंच पर पकाएं ताकि मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
आखिर में डालें खास मसाले
होटल में सब्जी के आखिर में गरम मसाला, कसूरी मेथी या बटर डाला जाता है। इससे सब्जी की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।
तड़का लगाना न भूलें
कई बार होटल में सब्जी को आखिर में खास तड़का दिया जाता है। जैसे,
-
घी में जीरा
-
लहसुन
-
सूखी लाल मिर्च
यह तड़का सब्जी को और भी स्वादिष्ट बना देता है।